बिलासपुर | हरियाणा स्टेट काउंसिल फॉर चाइल्ड वेलफेयर की ओर से 19 फरवरी (आज) को बिलासपुर स्थित न्यू हैप्पी पब्लिक स्कूल में गाइडेंस काउंसलिंग एंड वेलफेयर क्लीनिक शुरू हो रही है, ऐसी जिले में पहली क्लीनिक होगी। इसका शुभारंभ स्टेट नोडल आफिसर एवं रोहतक डिवीजन के डिवीजनल चाइल्ड वेलफेयर ऑफिसर अनिल मलिक करेंगे। प्रिंसिपल मोनिका शर्मा ने बताया कि परामर्श केंद्र से जिले के बच्चों को फायदा होगा। उद्घाटन समारोह के उपरांत चाइल्ड अबयूज इज ए कर्स विषय पर जागरुकता हेतू सेमीनार होगा। इसमें डीसीडब्ल्यूओ सुखमिंद्र सिंह, जिला बाल सरंक्षण अधिकारी आंचल त्यागी, चाइल्ड लाइन निदेशक डॉ. अंजू बाजपेयी, अलका गर्ग, कर्म सिंह व डीईओ जोगिंद्र सिंह हुड्डा हिस्सा लेंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2PlwYeX