बिलासपुर | साढौरा-बिलासपुर मार्ग से चाहड़वाला लिंक रोड को चौड़ा करने के लिए तीन माह पहले खोदा गया, लेकिन ठेकेदार इसे ठीक करना भूल गया। मार्केट कमेटी के अधीन नौ किलोमीटर लंबी सड़क के क्षतिग्रस्त होने से दर्जनभर गांवों के लोगों दिन-रात परेशान हो रहे हैं। ककड़ौनी मोड़ से चाहड़वाला होकर जागधौली-थाना छप्पर जाने वाली सड़क के किनारे तीन माह पहले खोदे गए थे। ठेकेदार ने जेसीबी मशीन से सड़क को उखाड़ कर दोबार सुध नहीं ली। इससे सड़क से निकलने वाले लोगों को परेशानी का समाना करना पड़ रहा है। क्षेत्रवासी बलवंत सिंह, मंदीप सिंह, भरत सिंह, अमीलाल, राजेश, रामकरण, गुरनाम सिंह ने कहा कि मार्केट कमेटी की यह सड़क ओवरलोड़ वाहनों की आवाजाही से पूरी तरह से टूट चुकी है। लोगों की आस जगी थी कि सड़क को चौड़ा कर दोबारा बनाया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2HzCRR4