रेवाड़ी औद्योगिक कस्बा में बदमाश पूरी तरह से बेखौफ है। शुक्रवार की रात बाजार से स्कूटी पर अपने घर लौट रहे एक कंपनी कर्मचारी को बदमाशों ने पीछे से ईंट मारी और नीचे गिरने पर चाकू से हमला करके उसकी स्कूटी लूटकर फरार हो गए। लूट की घटना के बाद पुलिस ने नाकाबंदी भी कराई लेकिन बदमाश का कोई सुराग नहीं लगा। शाम ढलते ही हुई इस वारदात के बाद औद्योगिक कस्बा में पुलिस के सुरक्षा दावों पर भी सवाल उठ गए हैं।
मध्यप्रदेश निवासी है पीड़ित-
मध्यप्रदेश के जिला शाहजपुर के गांव गोरधनिया अवनतीपुर निवासी अशोक कुमार भिवाड़ी की एलकोन कंपनी में कार्यरत हैं। फिलहाल अशोक कुमार धारूहेड़ा के सेक्टर-4 में रह रहे हैं। पुलिस को दी शिकायत में अशोक कुमार ने बताया कि वे शाम को बाजार से सामान की खरीददारी करके वापस अपने घर पर आ रहे थे। जब वे स्कूटी से सेक्टर के पंप हाउस के समीप पहुंचे तभी पीछे उनके सिर में आकर बहुत तेजी से ईंट लगी। ईंट लगने के बाद वे कुछ समझ पाते हैं इससे पहले ही उनका बैलेंस बिगड़ गया जिसके बाद स्कूटी सहित गिर गए। स्कूटी से गिरने के बाद एक बदमाश उसके पास पहुंचा और उठने पर उनके पैर पर चाकू मार दिया। चाकू लगने से पैर में जख्म हो गया और जिसके बाद वे गिर गए। उनके गिरने के बाद आरोपी युवक उनकी स्कूटी लेकर फरार हो गए। घटना के बाद उन्होंने फोन के जरिए अपने परिजनों को सूचना दी जिसके बाद उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल से मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और बदमाश के बारे में जानकारी जुटाकर नाकाबंदी भी कराई लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद लूट का केस दर्ज कर लिया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Ved2hv