बावल एचएसआईआईडीसी स्थित 33 केवी सब स्टेशन में मेंटीनेंस कार्य के चलते 23 फरवरी को इस सब स्टेशन से जुड़े तीन फीडरों की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। ट्रांसफार्मर के साथ सीटी की मरम्मत सहित अन्य कार्यों के चलते यह कटौती की जाएगी। सब स्टेशन इंचार्ज विनोद यादव ने बताया कि 33 केवी किरण उद्योग सब स्टेशन में यह मेंटीनेंस कार्य किया जाना है। इसकी वजह से रविवार सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक जनरल होलीस्टर, पोस्को और रीको इकाई के फीडरों की आपूर्ति पूरी तरह से बंद रहेगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2SSL61f