कैथल | आरकेएसडी कॉलेज के सेमिनार कक्ष में भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना एक भारत श्रेष्ठ भारत को मूर्त रूप देने के लिए एक भारत श्रेष्ठ भारत क्लब का विधिवत गठन किया गया। इसका शुभारंभ प्राचार्य डाॅ. संजय गोयल ने किया। बताया कि योजना के तहत हरियाणा को तेलंगाना राज्य के साथ संबद्ध किया गया है, जिसमें दोनों राज्यों के विद्यार्थी एक-दूसरे राज्य की संस्कृति, रहन-सहन, रीति रिवाज आदि का अध्ययन करेंगे। इसमें डॉ. बिजेंद्र कुमार को क्लब का कोऑर्डिनेटर तथा डॉ. अशोक अत्रि को को- कोर्डिनेटर बनाया गया जबकि डॉ. गगन मित्तल नोडल अधिकारी के रूप में कार्य करेंगे। इसके अलावा इससे संबंधित एक समिति का निर्माण किया गया, जिसमें राष्ट्रीय सेवा योजना के तीनों अधिकारियों प्रो. जयवीर, प्रो. पूजा गुप्ता एवं डाॅ. एसपी वर्मा तथा डाॅ. शिल्पी अग्रवाल, डाॅ. मनोज बंसल एवं प्रो. मीनू अग्रवाल भी शामिल रहेंगे। इसके अलावा विद्यार्थियों में से भी एक कोऑर्डिनेटर और को-कोऑर्डिनेटर तथा 50 अन्य विद्यार्थियों को इसमें शामिल किया गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/328wX30