स्वामी दयानंद सरस्वती महान समाज सुधारक थे: डॉ. रमेश - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, 18 February 2020

स्वामी दयानंद सरस्वती महान समाज सुधारक थे: डॉ. रमेश


डीएवी कॉलेज चीका में महर्षि दयानंद जयंती के उपलक्ष्य में हवन किया गया। इस यज्ञ में कॉलेज के विद्यार्थियों तथा प्राध्यापकों ने आहुति डाली और स्वामी दयानंद सरस्वती द्वारा बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस पावन अवसर पर काॅलेज प्राचार्य डाॅ. रमेश लाल ढांडा ने महर्षि दयानंद सरस्वती जी की जीवनी पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वामी दयानंद सरस्वती आर्य समाज के संस्थापक, कुशल चिंतक तथा महान समाज सुधारक थे। उन्होंने तत्कालीन समय में धर्म, जाति, पंथ व संप्रदाय इत्यादि के आधार पर फैली हुई सामाजिक कुरीतियों को दूर करने का भरसक प्रयास किया। स्वामी दयानंद सरस्वती के विचार वर्तमान समय में भी प्रासंगिक हैं और उनके विचार युवाओं में एक नई ऊर्जा का संचार करते हैं, जिससे वे जीवन में सफलता की ओर अग्रसर होते हैं। काॅलेज प्राचार्य ने बताया कि वर्तमान समय में हमें स्वामी दयानंद सरस्वती जी द्वारा बताए गए मार्ग पर चलने की आवश्यकता है। उनके विचारों, उनके ग्रंथों से प्रेरणा लेते हुए जीवन में निरंतर आगे बढ़ने की ताकि हम समाज को एक नई दिशा और दशा प्रदान कर सकें। इस हवन में कॉलेज का समस्त टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ उपस्थित रहा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2uLvX8R

ADD











Pages