गुहला चीका | शहीद स्मारक का अनावरण करते यादवेंद्र सिंह।
गुहला चीका | ग्राम पंचायत बलबेहड़ा द्वारा गांव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में बनाए गए शहीद स्मारक का आज शहीद भगत सिंह के पौत्र व शहीद भगत सिंह बिग्रेड के चेयरमैन यादवेंद्र सिंह संधु ने अनावरण किया। गांव में पहुंचने पर यादवेंद्र सिंह संधु को तिरंगों से सजी एक खुली जीप में सभा स्थल तक लाया गया, जहां पर गांव के सरपंच राकेश शर्मा, बीईओ गोपी चंद निबरैण, स्कूल के प्रधानाचार्य, प्राध्यापक नवीन सोनी, अर्जुन ढिल्लों ने उनका फूलमालाओं से स्वागत किया। शहीद स्मारक का अनावरण करने उपरांत यादवेंद्र संधु ने कहा कि आज देश में सबसे अधिक जरूरत हमारे युवाओं को शहीदों की विचारधारा से जोड़ने की है। शहीद स्मारक में शहीद-ए-आजम भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, राजगुरु, उधम सिंह, सुखदेव व सुभाष चंद्रबोस समेत कुल 6 शहीदों की मूर्तियां लगाई गई हैं। कार्यक्रम में कारगिल में शहीद हुए भागल के राजेश पुनिया की माता को भी सम्मानित किया गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bUl1Xh