लिटिल किड्जी स्कूल का वार्षिकोत्सव शनिवार देर शाम टिबड़ेवाल सभागार में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी अजीत सिंह श्योराण व प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष रामौतार शर्मा ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित करके किया। स्कूल के नन्हें मुन्नों द्वारा पंजाबी, राजस्थानी, गुजराती, हरियाणवीं, देशभक्ति से ओत-प्रोत और बॉलीवुड के गानों पर शानदार प्रस्तुति प्रस्तुत करके एक मंच पर विभिन्न राज्यों की संस्कृतियों की छठा बिखेरी।
वार्षिकोत्सव में गणेश वंदना, करेंगे सबका स्वागत, चुनरी जयपुर से मंगवाई, ट्विंकल टिवंकल, मैया यशोदा, होली, टुकुर-टुकुर, कोका कोला आदि गानों और कव्वाली पर नृत्य की सुंदर प्रस्तुति दी। मुख्यातिथि ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चे किसी भी देश का भविष्य होता है और उसका आधार स्कूलों में तैयार होता है। इसलिए अध्यापकों व अभिभावकों का कर्तव्य बनता है कि बच्चों को अच्छी से अच्छी शिक्षा दें ताकि बच्चे के साथ साथ समाज और देश की भी तरक्की हो। बच्चों को अपने आदर्श का चुनाव सोच समझकर करना चाहिए। टीवी और मोबाइल से बच्चों को जितना हो सके अभिभावक दूर रखें। बच्चों पर मानसिक दबाव न डाले। इस अवसर पर निदेशक प्रवीण सोनी, डीसीपीओ ऋतु गिल, रमेश सिंगला, सुनील गर्ग, धीरज अखरिया, शशि अंचल, बसंत मेहरा, विश्वजीत चौहान समेत अनेक गणमान्य नागरिक, स्टॉफ सदस्य, अभिभावकगण व बच्चे उपस्थित थे।
वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक प्रस्तुति देते विद्यार्थी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2SOqK8e