पंडित सीताराम शास्त्री कन्या वरिष्ठ विद्यालय में जूनियर ने सीनियर को विदाई दी। इस अवसर पर प्राचार्या कांता गौड़ ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्राचार्या ने छात्राओं को अपना लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत करनी चाहिए। अगर हम ऐसा करते हैं तो बड़ी से बड़ी सफलता हमारे कदमों में होगी। उन्होंने कहा कि आज लड़कियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। इसलिए मन लगाकर पढ़ाई करें तथा उच्च शिक्षा हासिल कर उच्च पदों पर आसीन हो। सपने
कार्यक्रम में कक्षा 11 वीं की छात्राओं द्वारा कक्षा 12वीं की छात्राओं के लिए स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। छात्रा अंजलि, प्रियंका व शालू द्वारा जलवा जलवा गीत पर शानदार नृत्य की प्रस्तुति दी गई। छात्रा ईशा, योगिता वर्षा व अन्नु ने ढोल जगीरो दा.... गीत पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। कक्षा 11 वीं की छात्राओं ने सीनियर को टाइटल व गिफ्ट दिए। छात्रा निधि, प्रिया, विजयलक्ष्मी एवं अपूर्वा द्वारा मंच संचालन किया गया। इस अवसर पर 12 वीं कक्षा की छात्रा चंचल ने विदाई पार्टी पर स्पीच दी। 12 वीं कक्षा की छात्राओं ने कैटवॉक किया। चार राउंड में वसुधा ने मिस फेयरवेल का खिताब अपने नाम किया।
भिवानी। महम गेट स्थित पंडित सीताराम शास्त्री कन्या वरिष्ठ विद्यालय में संपन्न कार्यक्रम में प्रस्तुति देते विद्यार्थी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2HtfXLh