ड्रिलिंग से खोखली हुईं सड़कें धंस रहीं, डोगरान मोहल्ला में पहिए धंसने से ट्रक पलटते-पलटते बचा, पहले भी मकानों व दुकानों में आ चुकीं दरारें - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, 23 February 2020

ड्रिलिंग से खोखली हुईं सड़कें धंस रहीं, डोगरान मोहल्ला में पहिए धंसने से ट्रक पलटते-पलटते बचा, पहले भी मकानों व दुकानों में आ चुकीं दरारें


डाेगरान माेहल्ला में अमरुत योजना के तहत ड्रेनेज तैयार किए जाने का काम चल रहा। इसके तहत सड़कों के नीचे ड्रिलिंग कर सीवर पाइप डाले जा रहे हैं। हालात ये हो गए कि सड़कें खोखली हो गईं। मकानों और दुकानों में लगातार दरारें आने लगी। कई बार लोगों ने आक्रोश भी व्यक्त किया लेकिन नतीजा जीरो ही रहा। रविवार को रविवार सुबह स्त्री अार्य समाज मंदिर के सामने सड़क के बीचाें-बीच ट्रक धंस गया। ट्रक पहिए सड़कों में एेसे धंसे मानों नीचे कोई सुरंग हो। ट्रक पलट पलटते पलटते बचा। हादसा भी होने की संभावना थी। एेसा लगातार हो रहा है। इसके लिए जिम्मेदार कोई एक्शन लेने के बजाय काम में लगी एजेंसी का बचाव करते ही नजर आते हैं। ऋषि नगर से पारिजात चाैक, डाेगरान माेहल्ला हाेते हुए सब्जी मंडी चाैक तक अमरुत याेजना के तहत ड्रेनेज का काम चल रहा है। राेजाना कही सड़क धंस रही हैं ताे कही पानी की पाइप अाैर सीवरेज लाइन डेमेज हाे रही हैं। साथ ही अाने जाने वाले वाहन भी धंस रहे हैं। मानसून के दाैरान जब इस राेड पर ड्रिलिंग कर खुदार्इ की जा रही थी ताे कुछ दुकानाें व मकानाें में दरार अा गर्इ थीं। तब काफी हंगामा हुअा था।

मेयर, पूर्व मंत्री का अावास इसी क्षेत्र में : फिर भी यह हाल


हिसार. डाेगरान माेहल्ला से लेकर सब्जी मंडी तक अमरुत याेजना के तहत ड्रेनेज डाली जा रही है। इस क्षेत्र में पूर्व पार्षद रेखा सैनी अाैर पंकज दीवान, वर्तमान पार्षद शालू दीवान अाैर अनिल सैनी मानी, मेयर गाैतम सरदाना तथा पूर्व मंत्री हरिसिंह सैनी के अावास हैं। शहर के प्रमुख बाजार राजगुरु मार्केट अाैर बस स्टैंड तक अाने के लिए भी इस राेड का इस्तेमाल राेज हजाराें लाेग करते हैं। इसके बावजूद इस मार्ग की अनदेखी अाैर लापरवाही सामने अा रही है।

पांच कराेड़ की याेजना, मार्च 2020 तक रखी है डेडलाइन, सड़क के लिए 75 लाख का बजट

मैं अभी विधानसभा सत्र में व्यस्त हूं। हिसार अाकर पूरे मामले काे देखूंगा। लाेगाें काे किसी तरह की दिक्कत नहीं हाेनी चाहिए। लापरवाह से काम करने वाले अधिकारियाें अाैर कंपनी ठेकेदाराें पर सख्त कार्रवाई हाेगी। वैसे ड्रेनेज के बाद सड़क बनाने का काम शुरू हाे जाएगा। इसके लिए बजट की मंजूरी हाे चुकी है।- डाॅ. कमल गुप्ता, विधायक, हिसार।


ड्रेनेज खुदाई के बाद सड़क का अस्थायी निर्माण प्राॅपर तरीके से नहीं हाे रहा है। गड्ढाें काे केवल मिट्टी से भरा जा रहा है जाे बरसात के बाद या लीकेज से धंस जाती है। इस प्रकरण को हर स्तर पर उठाया गया लेकिन कोई एक्शन नहीं हुआ।
शालू दीवान, पार्षद, वार्ड-3, हिसार।


सड़क धंसने का मुख्य कारण लापरवाही, अनदेखी है। पाइप लाइन डालने के लिए जब पहले से बनी सड़क या गली काे खाेदा जाता है ताे अंदर से निकल रही पानी अाैर सीवरेज की लाइन छाेटे या बड़े स्तर पर डेमेज हाे जाती हैं। स्थानीय लाेगाें के शाेर शराबे के बाद ठीक कर दिया जाता है, लेकिन छाेटी लीकेज पर किसी का ध्यान नहीं जाता।

पुराने शहर में कमजोर है सीवरेज व पानी की लाइन

इस याेजना में काम गुजरात की एक कंपनी काे दिया हुअा है। इसका काम पिछले साल अप्रैल मर्इ में हुअा था, जिसे लगभग 1 साल हाेने काे अा रहा है। इसके लिए 5 कराेड़ का बजट मंजूर किया था। वैसे इसकी डेडलाइन मार्च 2020 तक रखी हुई है। चूंकि यह इलाका पुराने शहर में शामिल है, इसलिए नीचे से सीवरेज अाैर पानी की पाइप लाइनें पुरानी व कमजाेर हैं। ड्रेनेज का काम पूरा हाेने के बाद सड़क निर्माण का कार्य शुरू हाेगा। इसके लिए 75 लाख का बजट मंजूर किया हुअा है। खुद विधायक ने मुख्यमंत्री से यह बजट मंजूर कराया था।

सड़क का हो चुका है टेंडर : मेयर

1

नंबर

ये हैं सड़क धंसने के कारण


डाेगरान माेहल्ला में काम के दाैरान लापरवाही दिखाते पूर्व पार्षद पंकज दीवान अाैर स्थानीय लाेग।

डाेगरान माेहल्ला में धंसी सड़क और उसमें फंसा ट्रक।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Hisar News - haryana news roads were hollowed out due to drilling trucks were being overturned due to wheels being drowned in dogran mohalla cracks in houses and shops before
Hisar News - haryana news roads were hollowed out due to drilling trucks were being overturned due to wheels being drowned in dogran mohalla cracks in houses and shops before


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2SQmjuK

ADD











Pages