इंडस्ट्रियल एरिया में रविवार काे तार बदलने का कार्य चल रहा था। तब शाॅर्ट सर्किट हुअा अाैर बड़ा फाॅल्ट अा गया। इसके चलते शाम से लेकर रात 11 बजे तक बिजली की समस्या बनी हुर्इ थी। इस बारे में जब बिजली निगम के जेर्इ से बात हुर्इ ताे उन्हाेंने कहा कि फाॅल्ट काे ठीक किया जा रहा है। इसके लिए निगम की तकनीकी टीम फाॅल्ट काे ठीक करने में लगी है। जैसे ही मरम्मत का काम पूरा हाेगा, बिजली सप्लार्इ नियमित कर दी जाएगी। उल्लेखनीय है कि रविवार शाम से ही इंडस्ट्रीज एरिया, साथ लगती अाधा दर्जन काॅलाेनियाें अाैर सेक्टर 9-11 के कुछ क्षेत्र में अंधेरा छाया हुअा था। लाेग परेशान रहे। हालांकि कुछ जगह बीच-बीच में लाइट अाती रही अाैर जाती रही।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3c4tqaj