फतेहाबाद रोड पर टायरों में हवा भरने वाली टंकी में ब्लास्ट होने से एक मिस्त्री घायल हो गया।
घायल को उपचार के लिए हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। शुक्रवार देर सायं फतेहाबाद रोड पर मिस्त्री मोनू टायरों में हवा भरने वाली लोहे की टंकी में मोटर से हवा स्टॉक कर रहा था। टंकी में अधिक हवा भर जाने के कारण ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट होने से मिस्त्री मोनू घायल हो गया। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
हवा की टंकी का ब्लास्ट होने से दुकान का सामान दूर तक बिखर गया। ब्लास्ट की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठे होकर घायल को अस्पताल में पहुंचाया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2vVkLGL