गुड़गांव| सोहना के सिरमथला गांव का एक किसान अलसुबह करीब ढाई बजे अपने खेत में सिंचाई के लिए गाड़ी से गया था। नहर के साथ-साथ रास्ते से जब वह खेत के लिए जा रहा था तो उसकी गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और नहर में जा गिरी। नहर की गहराई करीब 18 फीट होने और पानी में खिड़की नहीं खुलने से वह नहर में डूब गया। जिससे सुबह उसका शव कार में ही नहर में पड़ा मिला। निमोठ चौकी प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि 45 वर्षीय हरकिशन निवासी सिरमथला रविवार अलसुबह करीब 2 बजे अपने घर से खेतों में सिंचाई के लिए अपनी वैगनआर कार से जा रहा था। जब वह नहर के किनारे से गाड़ी से जा रहा था तो अचानक उसकी कार का संतुलन बिगड़ गया और उसकी कार नहर में जा गिरी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bNvm7e