सांखाेल के पास पटेल नगर में किरयाणा स्टोर का शटर ताेड़कर नकदी व सामान पर हाथ साफ कर गए चोर - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, 17 February 2020

सांखाेल के पास पटेल नगर में किरयाणा स्टोर का शटर ताेड़कर नकदी व सामान पर हाथ साफ कर गए चोर

{दो दिन पहले भी एमआईआई क्षेत्र में
हुई थी चोरी


शहर के सांखौल के पास पटेल नगर में चोरों ने रविवार रात एक किरयाणा स्टोर की दुकान का शटर तोड़कर 22 हजार रुपए की नकदी व सामान चोरी कर लिया। दो दिन पहले चोरों ने एमअाई क्षेत्र में एक फैक्ट्री में से छह सौ के करीब जींस की चोरी कर ली थी। उससे पहले लाइनपार क्षेत्र में चोरों ने कई दिनों तक उत्पात मचाया था। उसके बाद नाहरा-नाहरी रोड पर ज्वेलर्स की दुकान में चोरी हुई थी। उससे पहले झज्जर व बादली रोड पर तीन दुकानों में चोरी हुई थी।

वहीं बराही रोड पर दुकान में चोरी का प्रयास किया था। इस तरह से यह तो साफ हो रहा है चोरों का गिरोह जिस स्थान पर एक बार चोरी कर लेते हैं अगली बार शहर के दूसरे हिस्से में जाते है। इस बार शहर के बाहरी क्षेत्र में स्थित पटेल नगर में चोरी की गई है।

इस तरह से हुई चाेरी : पटेल नगर में किरयाणा स्टोर के संचालक अनिल तिवारी ने बताया कि वह रात को साढ़े दस बजे दुकान बंद करके गया था। सुबह जब दुकान पर पहुंचा तो देखा कि शटर उखड़ा हुअा था व ताला टूटा हुअा था। चोर दुकान में रखी 22 हजार रुपए की नकदी व सामान भी ले गए हैं। इसकी शिकायत पर पुलिस की टीम दुकान पर पहुंची व मामले की जांच का काम शुरू कर दिया है।

दुकान के अासपास काेई सीसीटीवी नहीं

पीड़ित ने बताया कि अासपास कोई सीसीटीवी कैमरा भी नहीं था जिससे यह पता चल पाता कि चोर कौन थे व उनकी संख्या कितनी है। वहीं शहर में चोरियों की बढ़ती संख्या को देख व्यापारियों में रोष पैदा होने लगा है। व्यापारी रात भर अपने प्रतिष्ठान को लेकर सहमे रहते हैं।

बहादुरगढ़ में चोरी की जानकारी देते दुकानदार।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bahadurgarh News - haryana news the thieves cleaned the cash and goods on the shutter of the kiriana store near patel nagar near sankhel
Bahadurgarh News - haryana news the thieves cleaned the cash and goods on the shutter of the kiriana store near patel nagar near sankhel


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bPLB3M

ADD











Pages