भिवानी जंक्शन पर यात्रियों और पर्यटकों की सुविधा के लिए लगाई ई-जनसुविधा कियोस्क - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, 13 February 2020

भिवानी जंक्शन पर यात्रियों और पर्यटकों की सुविधा के लिए लगाई ई-जनसुविधा कियोस्क


भिवानी जंक्शन पर आने वाले यात्रियों व पर्यटकों के लिए गुड न्यूज है। अब उन्हें जंक्शन से ही स्टेशन, शहर के साथ-साथ पर्यटन स्थलों व ट्रेन से जुड़ी जानकारी आसानी से उपलब्ध हो सकेंगी। उत्तर पश्चिम रेलवे बीकानेर मंडल की ओर से भिवानी जंक्शन पर यात्री सुविधाओं में विस्तार की कड़ी में ई-जनसुविधा कियोस्क प्रारंभ की गई है। इस सुविधा के माध्यम से रेल यात्री स्टेशन पर उपलब्ध सुविधाओं, ट्रेन एवं पीएनआर की स्थिति और भिवानी शहर के पर्यटन स्थलों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

बता दें कि बीकानेर रेल मंडल की ओर से अन्य महत्वपूर्ण स्टेशनों पर भी यह सुविधा प्रारंभ की गई है। भिवानी जंक्शन पर ई-जनसुविधा कियोस्क को आरक्षण विंडो के सामने लगाया गया है। शहर के अलावा अनेकों ऐसे यात्री होते हैं, जब वे स्टेशन पर आते हैं तो उन्हें स्टेशन पर उपलब्ध आवश्यक सुविधाओं व आसपास के रास्ते के बारे में जानकारी नहीं होती है। ऐसी स्थिति में किसी से भी पूछने की आवश्यकता न हो इसलिए ई-जनसुविधा कियोस्क उपलब्ध कराई गई है।

इसमें यात्री व पर्यटक स्टेशन सुविधा, ट्रेन स्टेटस, पीएनआर की स्थिति और पर्यटक स्थल आदि की जानकारी ले सकता है। यात्री सिस्टम पर जाकर सुविधा का चयन करें, जिसे वे एक संकेतक के साथ नक्शे पर सटीक स्थान प्राप्त कर सकते हैं।

इसी प्रकार ट्रेन की स्थिति जानने के लिए ट्रेन संख्या टाइप करके, कोई भी ट्रेन, प्लेटफॉर्म नंबर और प्लेटफार्म पर कोच संख्या का सटीक स्थान भी जान सकते हैं। यात्री को स्टेशन से परिवहन और दूरी के बारे में जानकारी के साथ शहर के मुख्य पर्यटन स्थलों के बारे में भी जानकारी मिल जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2we305D

ADD











Pages