नाजीर के अात्महत्या मामले में जांच के िलए डीअाईजी ने बनाई एसअाईटी - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, 17 February 2020

नाजीर के अात्महत्या मामले में जांच के िलए डीअाईजी ने बनाई एसअाईटी


नाजीर नरेंद्र सुसाइड केस में मृतक की प|ी के बयान पर मामला दर्ज कर डीअाईजी अशोक कुमार ने मामले की जांच के लिए पांच पुलिस अधिकारियों की एसअाईटी तैयार की है। जिला सेशन कोर्ट में नरेंद्र की लिखाई के लिए कागजात लेने के लिए अावेदन किया गया है। नई एसअाईटी में डीएसपी राहुल देव, डीएसपी अजायब सिंह, लाइनपार थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार, महिला थाना प्रभारी सुनीता पुनिया व साइबर इंचार्ज सुनील को भी शामिल किया गया है। यह टीम पूरे मामले की जांच विस्तार से करेंगे व मामले की रिपोर्ट तैयार करने के लिए एक-एक करके सभी कड़ियों को जोड़गी।

इजाजत मिलने पर फॉरेंसिक सेंटर से करवाई जाएगी जांच

बहादुरगढ़ न्यायालय के नाजीर नरेंद्र के फंदा लगाकर आत्महत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने आईपीसी व एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज करने के बाद अब एसअाईटी ने अपने स्तर पर जांच का काम शुरू किया है।
इसके साथ पुलिस ने हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को एफआईआर की कॉपी भेजने के साथ पुलिस को अाज अदालत परिसर में नरेंद्र के कमरे से उसके कागजातों को कब्जे में लेने थे जिसके चलते सेसन कोर्ट में अावेदन किया है। जैसे ही इजाजत मिलेगी तो कार्यालय के कागजातों के साथ-साथ सुसाइड नोट की लिखाई को मिलाने के लिए फोरेसिंक सेंटर से जांच करवाई जाएगी। वहीं साइबर सैल ने नरेंद्र के मोबाइल फोन के नंबरों के हिसाब से जांच का काम शुरू कर दिया है। आरोप
है कि नरेंद्र को प्रताड़ित कर जान देने के लिए मजबूर किया गया है। मामले की जांच एसआईटी टीम कर रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2UVddyi

ADD











Pages