कांग्रेस एससी सेल का आरोप: आरक्षण को नष्ट करने की साजिश रच रही भाजपा - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, 17 February 2020

कांग्रेस एससी सेल का आरोप: आरक्षण को नष्ट करने की साजिश रच रही भाजपा


मेवात कांग्रेस कमेटी एससी सेल के जिलाध्यक्ष मदन तंवर ने पदोन्नति में आरक्षण वाले फैसले की निंदा की। मदन तंवर ने कहा कि भाजपा और आरएसएस हमेशा एससी, एसटी व ओबीसी आरक्षण के खिलाफ रही है। कांग्रेस पार्टी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर एसडीएम को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर सुप्रीम कोर्ट से अपील की है कि एससी, एसटी और ओबीसी सरकारी नौकरियों के पदोन्नति में आरक्षण को मौलिक अधिकार में शामिल किया जाए।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के आरक्षण विरोधी रुख के खिलाफ और एससी/एसटी/ओबीसी व अल्पसंख्यक, पिछड़े वर्ग और आदिवासी समुदाय पर बीजेपी की केंद्र व प्रदेश सरकारों द्वारा किए जा रहे अत्याचार के खिलाफ हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जिलास्तरीय विरोध प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमेटी मेवात के कार्यकर्ताओं ने जिला कांग्रेस मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद एसडीएम नंूह के माध्यम से राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नाम ज्ञापन सौंपा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37zPiaf

ADD











Pages