भिवानी| भिवानी व्यापार मंडल के अध्यक्ष जेपी कौशिक के नेतृत्व में अनेक व्यापारियों ने एसपी संगीता कालिया का भिवानी का कार्यभार संभलाने पर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि संगीता कालिया एक ईमानदार छवि की पुलिस अधीक्षक है। कौशिक ने व्यापारियों की मांग को उठाते हुए कहा कि आज शहर में लूट व चोरी आदि की घटनाएं हो रही हैं, उन पर अंकुश लगाया जाए। उन्होंने एसपी को बताया कि हाल ही में अनाज मंडी के व्यापारी नरेश कुमार के साथ लूट व सतीश कुमार की बोलेरो गाड़ी उठाने की जो घटनाएं हुई हैं, उनसे व्यापारियों में भय बना हुआ है। उन्होंने कहा कि आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। जेपी कौशिक ने बताया कि एसपी ने उन्हें आश्वासन दिया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा व व्यापारियों की सुरक्षा के उचित प्रबंध किये जाएंगे। इस अवसर पर प्रधान प्रवीण गुप्ता, प्रधान हनुमान प्रसाद, मंडी प्रधान रामनिवास शर्मा, संजय देवसरिया, संजय मिश्रा, रामौतार शर्मा देवसरिया, लक्ष्मीनारायण अग्रवाल, सुनील वर्मा, रविंद्र चौधरी व राजेश वर्मा सहित अनेक व्यापारी थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2w99H8U