गुड़गांव| सवारी छोड़ने भोंडसी गए कैब चालक को हथियारबंद दो बदमाशों ने अपहरण कर लिया। आरोपियों ने उससे लूटपाट कर हथीन में हाथ-पैर बांधकर गाड़ी से नीचे फेंक दिया। चालक स्वयं अपने हाथ-पैर खोलकर हथीन थाने पहुंचा जहां से भोंडसी थाना पुलिस को इसकी सूचना मिली। भोंडसी थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मूलरूप से जयपुर निवासी कमल भास्कर गुड़गांव में ओला कैब (होंडा इमेज) चलाते हैं। रविवार को वह कैब से सवारी छोड़ने भोंडसी गए थे। सवारी छोड़कर जब वापस आ रहे थे तो उन्होंने सड़क को पत्थर से बंद देखा। कमल गाड़ी रोककर सड़क के बीच पड़े पत्थर को हटाने लगे। इसी दौरान दो हथियारबंद बदमाश आए, जिन्होंने उसे बंदूक की नोक पर लेते हुए उसी की कैब में अपहरण कर ले गए। आरोप है कि कुछ दूर चलने के बाद आरोपियों ने उसकी कैब रोकी और सलेरियो गाड़ी में बैठा लिया। गाड़ी में दो अन्य लोग मौजूद थे। चारों आरोपी उसे हथीन पलवल ले गए और उससे मारपीट कर मोबाइल, पर्स समेत अन्य सामान छीनकर लिए। आरोपियों ने उसके हाथ-पैर बांधकर खेतों में फेंक दिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2u6EmDk