अखिल भारतीय किसान सभा का चौथा त्रिवार्षिक प्रतिनिधि सम्मेलन का आयोजन नई अनाज मंडी में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भगवान सिंह लाखलाण प्रधान व कार्यकारी प्रधान सूबेदार धनपत सिंह ने संयुक्त रूप से की। सम्मेलन में किसानों की विभिन्न समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया और आगामी आंदोलन की रूपरेखा के बारे में चर्चा की गई।
प्रदेश सचिव बलबीर सिंह ठाकन ने बताया कि सम्मेलन में राज्य प्रधान मास्टर शेरसिंह, जिला प्रधान ओमप्रकाश सैनी, सीटू नेता करतार सिंह ग्रेवाल, तोशाम के प्रधान कर्ण सिंह जैणावास, कैरू के प्रधान छोटूराम पूनिया, रामचंद्र फौजी शामिल हुए। प्रदेशाध्यक्ष मास्टर शेरसिंह ने सरकार की किसान-मजदूर-कर्मचारी विरोधी नीतियों की विस्तार से चर्चा की तथा उनसे पार पाने के लिए सांझा संघर्षों को विकसित करने की बात कही। तहसील कमेटी के पिछले तीन वर्षों की रिपोर्ट व आय-व्यय विवरण को रखा गया। इसके बाद आगामी तीन वर्षों के लिए कार्यकारिणी का चुनाव किया गया। सूबेदार धनपत सिंह शहरयारपुर को प्रधान, महीपाल सिधनवा को सचिव, पवन गोकुलपुरा को वित्त सचिव, धर्मपाल कासनी कलां व विजय सिंह ढाणी केहरा को उप प्रधान के पद पर नियुक्त किया गया है।
इसी प्रकार मास्टर जयसिंह चैहड़ खुर्द व जयसिंह पूर्व सरपंच नांगल को सह सचिव तथा अमरसिंह ओबरा, रोहताश सुरपुरा कलां, मनफूल भांभू, प्रताप हरियावास, धर्मपाल सिरसी, मदनलाल बिधनोई, ज्ञानीराम शेरला, हनीफ, रामचंद्र ढाणी बहल, कपूर सिंह को सदस्य के रूप में जिम्मेदारी सौंपी है।
अखिल भारतीय किसान सभा की बहल ब्लॉक की नई कार्यकारिणी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/383QFza