असंध.करनाल के उपलाना स्थित डेरा साईयांवाले के 28 वर्षीय युवक की अमेरिका में गोली मारकर हत्या कर दी गई है। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है। व्हिटिएर पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जाता है कि मनिंद्र के पास 5 एकड़ जमीन थी।
अमेरिका में जाकर पैसा कमाने का सपना पूरा करने के लिए उसने डेढ़ एकड़ जमीन बेची थी। अमेरिका जाने के लिए 23 लाख रुपए दिए थे। मई 2019 के अंत में वह अपने दोस्त जगजोत सिंह के साथ अवैध रूप से जंगल के रास्ते अमेरिका पहुंचा। पकड़े जाने पर जेल भेज दिए गए। मनिंद्र 18 लाख रुपए का बांड भरकर नवंबर में जेल से बाहर आया था। जगजोत अभी भी जेल में है। मनिंद्र ने 2 माह पहले कैलिफोर्निया स्थित व्हिटिएर सिटी के सेंटा एफई स्प्रिंग रोड के 7-11 डिपार्टमेंटल स्टोरमें क्लर्क की नौकरी जॉइन की थी।
22 फरवरी को सुबह 5ः45 बजे वह ड्यूटी पर था। तभी एक युवक हाथ में पिस्तौल लिए स्टोर में घुसा। उसने पैसे लूटकर मनिंद्र को गोली मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मनिंद्र के परिजन अमेरिका जाकर वहीं शव का अंतिम संस्कार करने की बात कह रहे हैं, क्योंकि शव भारत लाने में ज्यादा खर्च आएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3a1Tt0m