अवैध संबंध के शक में भाजपा नेत्री को पति ने गोली मारी, मौत - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday 9 February 2020

अवैध संबंध के शक में भाजपा नेत्री को पति ने गोली मारी, मौत


मुनेश गोदारा

भाजपा किसान मोर्चा में प्रदेश मंत्री की मिली थी जिम्मेदारी

चरखी दादरी से आने के बाद मुनेश को गुड़गांव में करीब 8 महीने पहले ही भाजपा किसान मोर्चा में प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी दी गई थी। इससे पहले मुनेश चरखी दादरी में जिला अध्यक्ष के पद पर भी रही थीं।

गुड़गांव | गुड़गांव के सेक्टर-93 एरिया की स्पेज सोसायटी में शनिवार रात भाजपा नेत्री मुनेश गोदारा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप महिला के पति पर है। मूलरूप से चरखी दादरी निवासी चंद्रभान ने पुलिस को शिकायत दी कि आर्मी से रिटायर उनका बेटा सुनील गोदारा धनवापुर स्थित गोदरेज कंपनी में पीएसओ है। सुनील को मुनेश के किसी से अवैध संबंध होने का संदेह था। इसी बात को लेकर दोनों का अक्सर झगड़ा होता था। शनिवार रात सुनील व मुनेश में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। पुलिस के अनुसार मुनेश अपनी बहन से फोन पर बात कर रही थी, तभी पति ने गोली मार दी। वारदात के समय बेटा व बेटी भी घर में थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Charkhi dadri News - haryana news husband shoots bjp leader on suspicion of illegal relationship dies


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2SaGseH

ADD











Pages