हरियाणा में चीन से लौटे 562 लोग, 7 लोगों को कराया अस्पताल में भर्ती - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday 9 February 2020

हरियाणा में चीन से लौटे 562 लोग, 7 लोगों को कराया अस्पताल में भर्ती


राजधानी हरियाणा | चीन में फैले कोरोना वायरस के खौफ से रविवार तक प्रदेश के 562 लोग वापस लौट आए हैं। इन सभी पर स्वास्थ्य विभाग निगरानी कर रहा है। सात लोगों को अलग-अलग जिलों के अस्पतालों के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया हुआ है। विभाग की ओर से अब तक 18 लोगों के सेंपल लिए हैं। इनमें 12 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि 6 की रिपोर्ट आनी बाकी है। चीन से सबसे ज्यादा 99 लोग करनाल में लौटे हैं। जबकि इसके बाद 75 कुरुक्षेत्र, 73 अंबाला, 47 गुड़गांव और 42 लोग यमुनानगर वापस आए हैं। चरखी दादरी जिले में अभी तक एक भी व्यक्ति ऐसा नहीं है, जो चीन से लौटा है। स्वास्थ्य विभाग के डीजी डॉ एसके कंबोज का कहना है कि स्टेट हेल्प लाइन पर अभी तक 82 कॉल आ चुकी है। बाकी चीन से आने वाले लोगों की जानकारी सीधे एअर पोर्ट से भी मिल रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39qd9dF

ADD











Pages