किसान सभा के सम्मेलन में चुनाव के बाद शपथ लेते किसान।
हिसार | किसान सभा के जिला सम्मेलन में शमशेर सिंह नम्बरदार लाडवा को प्रधान चुना गया। धर्मबीर कंवारी को सचिव, हनुमान जौहर वित्त सचिव, सूबेसिंह बूरा, रोहतास ढंडेरी, भूपसिंह नया गांव व कृष्ण गावड़ को उपप्रधान, रमेश मिरकां, कर्मसिंह कंवारी, रघुवीर गावड़, सतबीर धायल, दयानंद ढुकिया अाैर का. प्रदीप सिंह को सहसचिव चुना गया। भूपसिंह बैनीवाल, बलबीर नम्बरदार, राजकुमार ठोलेदार, धर्मपाल सिंघवा को सलाहकार चुना गया। प्रांतीय प्रधान मा. शेरसिंह ने नए चुने हुए प्रतिनिधियों को शपथ दिलाई। उन्होंने संबोधन में कहा कि 7 मार्च को जींद में पूरे प्रदेश के किसानों की महारैली की जाएगी। अाज के सम्मेलन में जिला प्रधान मोलड़ सिंह, शमशेर सिंह नम्बरदार, दयानंद ढुकिया, जिला सचिव सूबेसिंह बूरा, का. हरपाल सिंह समेत अनेक अादि माैजूद रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3a11TES