नौकरी व पदोन्नति में आरक्षण को लेकर सड़कों पर उतरे कई संगठन - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, 23 February 2020

नौकरी व पदोन्नति में आरक्षण को लेकर सड़कों पर उतरे कई संगठन


नौकरियों व पदोन्नति में आरक्षण को लेकर कर्इ सामाजिक संगठन सड़क पर उतरे और आरक्षण से संबंधित पूरे मामले को संविधान की नौवीं अनुसूची में डालने की मांग की। मौजूदा सरकार द्वारा हर रोज लिए ला रहे फैसलों एवं नौकरियों व पदोन्नति में आरक्षण को लेकर अपनाए जा रहे रवैये को लेकर रविवार को एससी-बीसी वर्ग से जुड़े विभिन्न सामाजिक संगठनों ने सड़क पर उतरते हुए जोरदार
प्रदर्शन किया।

पारिजात चौक से शुरू हुआ यह विरोध प्रदर्शन फव्वारा चौक पहुंचा, जहां पर सरकार के नाम ज्ञापन सौंपते हुए अपना विरोध जताया गया। वक्ताअाें ने कहा कि सोची समझी चाल के तहत केंद्र व राज्य सरकारें आरक्षण को खत्म करना चाहती हैं, जबकि आरक्षण के अधिकार का प्रावधान संविधान के अनुच्छेद 16 (4ए) में दिया गया है। इसे मौलिक अधिकारों में शामिल किया
गया है।

ये संगठन हुए शामिल

प्रदर्शन में अंबेडकर संघर्ष समिति, भीम आर्मी, डॉ. अंबेडकर स्टूडेंट्स फ्रंट ऑफ इंडिया, अनुसूचित जाति कर्मचारी संघ जीजेयू, हरियाणा पावर कॉर्पोरेशन एससीबीसी कर्मचारी यूनियन, एससी कर्मचारी कल्याण संघ एचएयू, सर्व समाज सभा सहित विभिन्न कर्मचारी व छात्र संगठनों के प्रतिनिधियों ने
भाग लिया।

इस मौके पर उदयभान चौपड़ा, सज्जन डोकवाल, राजेश सरसौद, विक्रम, संजय बौध, जयपाल रंगा, राजकुमार भानखड़, विजेंद्र सिंह, राजबीर, इंद्राज भारती, नरसीदास, धर्मवीर सेलवाल, सुरेश, खुशीराम, धर्मवीर रंगा, स्नेहलता, मंजु, विक्रम भानखड़, रामसिंह, बारूराम लांबा, रामनिवास, रामकुमार सौलंकी, मानसिंह चौहान, संदीप चोपड़ा, प्रवीन, पंकज महरा, सूरजभान चोपड़ा, ओमप्रकाश दहिया, किशोर दहिया, दिलबाग चोपड़ा, दिनेश धानिया, कमल चौहान, अनुपाल भुक्कल, विनोद महरा, विजय बाली, विकास, संतोष और दयानंद निंबल अादि माैजूद रहे।

प्रदर्शन के दौरान शहर में तैनात पुलिस टीम।

नौकरियों और पदोन्नतियों में अनुसूचित जाति/जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग के आरक्षण पर फैसले के विरोध में शहर में प्रदर्शन करते एससी/बीसी सामाजिक, कर्मचारी और छात्र संगठन के कार्यकर्ता और पदाधिकारी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Hisar News - haryana news many organizations took to the streets for reservation in jobs and promotions
Hisar News - haryana news many organizations took to the streets for reservation in jobs and promotions


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37T9Tq0

ADD











Pages