दूसरे सब डिवीजन में ड्यूटी लगने से नाराज शिक्षक बिना सामान लिए लौटे, रिजर्व स्टाफ को फोन कर बुलाया, 10 घंटे में बंटे 101 बैग - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, 1 March 2020

दूसरे सब डिवीजन में ड्यूटी लगने से नाराज शिक्षक बिना सामान लिए लौटे, रिजर्व स्टाफ को फोन कर बुलाया, 10 घंटे में बंटे 101 बैग

18 रिजर्व सुपरिंटेंडेंट और 4 रिजर्व आॅब्जर्वर लगाए गए, बोर्ड को लिखा पत्र

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की दसवीं व बारहवीं की परीक्षाएं मंगलवार यानी 3 मार्च से शुरू हो रही है। परीक्षाओं के संचालन के लिए रविवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शिक्षा विभाग व बोर्ड के अधिकारियों के दिशा-निर्देशन में परीक्षा केंद्र अधीक्षकों को सामान वितरित किया गया, लेकिन कई शिक्षक सामान लेने की बजाय वापस चले गए। बताया जा रहा है कि कई अधीक्षकों के केंद्र दूर थे, जिस कारण वह वापस चले गए। बाद में फोन कर उन्हें बुलाया गया। सुबह 9 बजे बैग वितरण का काम किया गया, जो शाम 7 बजे जाकर पूरा हुआ। शिक्षा विभाग के अधिकारी व बोर्ड अधिकारियों ने फोन करके दूसरे ब्लाॅक के अधीक्षकों को भेजा, तब जाकर शाम 7 बजे सभी बैग वितरित हो सके। सुपरिंटेंडेंट के लिए 18 को रिजर्व में से लगाया गया, जबकि रिजर्व में से 4 की आॅब्जर्वर के रूप में ड्यूटी लगाई गई। एक अधीक्षक ने तो फोन ही बंद किया हुआ था, जबकि दो ने फोन नहीं उठाया। 11 गेस्ट टीचरों की ड्यूटी अधीक्षक के रूप में लगाई गई थी, जिनकी ड्यूटी हटा दी गई। दो की ड्यूटी बोर्ड फ्लाइंग में थी, उनकी ड्यूटी भी हटाई गई। इसके अलावा दो गैर हाजिर रहे, जबकि दो की मेडिकल के चलते ड्यूटी हटाई गई। चार डीडीओ की ड्यूटी भी अधीक्षक के रूप में लगी थी, लेकिन बाद में हटाई गई। इस दौरान हसला के सदस्यों ने बोर्ड व शिक्षा विभाग के अधिकारियों से मांग की कि ब्लाॅक में ही ड्यूटी लगाई जाए। इसे मान लिया गया। इसके अलावा गेस्ट टीचर व परीक्षा के संचालक को लेकर डीडीओ की ड्यूटी हटा दी गई, लेकिन गंभीर बीमारी से पीड़ित डीडीओ की ड्यूटी लगाने व 50 प्रतिशत से अधिक स्टाफ वाले स्कूलों के स्टाफ को ड्यूटी से रिलीव नहीं करने पर हरियाणा स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन ने नारेबाजी कर रोष जताया। इसके बाद उनकी ड्यूटी हटा दी गई। मंगलवार से शुरू होने वाली परीक्षाओं में इस बार दसवीं व बारहवीं के लिए 101 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। 3 मार्च को बारहवीं कक्षा की हिंदी (कौर, इलेक्टिव) की परीक्षा होगी। इसी प्रकार से दसवीं की पहली परीक्षा 4 मार्च को होगी। इस दिन सामाजिक विज्ञान की परीक्षा आयोजित की जाएगी।

लगभग 5 स्कूलों के 50 प्रतिशत से अधिक स्टाफ की ड्यूटी लगी हुई थी। उनकी ड्यूटी हटाने की मांग की गई, लेकिन नहीं हटाई गई। ऐसे में स्कूलों में चल रहा वार्षिक परीक्षाओं के संचालन पर प्रभाव पड़ेगा।

हसला ने की नारेबाजी જ્ઞજ્ઞજ્ઞ: गंभीर बीमारी से पीड़ित डीडीओ की ड्यूटी लगाने, 50 प्रतिशत से अधिक स्टाफ की ड्यूटी न काटने पर हरियाणा स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में स्थानीय शिक्षा विभाग के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। हसला के राज्य उपप्रधान राजबीर रेढू ने कहा कि बोर्ड के निर्देश है कि गंभीर बीमारी से पीड़ित डीडीओ सहित 50 प्रतिशत से ज्यादा स्टाफ की ड्यूटी हटाई जा सकती है। इसके लिए स्थानीय शिक्षा विभाग व बोर्ड अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। उसके बावजूद ड्यूटी नहीं हटाई गई। इस समय स्कूल में वार्षिक परीक्षाएं चल रही हैं, जिसका संचालक भी स्टाफ को करना है।

यह भी जानिए...

जिले में दसवीं व बारहवीं की परीक्षा देने
वाले विद्यार्थियों की संख्या 240781

लड़कों की संख्या 133016

लड़कियों की संख्या 107765

जिले में बनाए गए परीक्षा केंद्र 101

ओपन स्कूल के बनाए गए परीक्षा केंद्र 12

संवेदनशील परीक्षा केंद्रों की संख्या 9

सीसीटीवी लगाए जाने वाले परीक्षा केंद्रों की संख्या 6

‘प्राइवेट, सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों में शिक्षा बोर्ड कर रहा है भेदभाव’

उचाना | फेडरेशन ऑफ प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन उचाना की बैठक मांडी कलां आर्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हुई। इसकी अध्यक्षता उचाना खंड प्रधान राजेश चहल बड़ौदा ने की। बैठक में प्राइवेट स्कूलों के विद्यार्थियों के परीक्षा सेंटर गांव के सेंटर में न करके शहरों में देने पर रोष प्रकट करते हुए हरियाणा शिक्षा बोर्ड के इस निर्णय को शिक्षा विरोधी बताया।

चहल ने कहा कि प्राइवेट, सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों में शिक्षा बोर्ड भेदभाव कर रहा है। गांव में जो सेंटर हैं वहां राजकीय स्कूलों के सेंटर तो दिए गए हैं लेकिन प्राइवेट स्कूलों के सेंटर गांव में जो सेंटर हैं वहां न देकर शहर में दिए गए हैं। शहरों में सेंटर होने के चलते प्राइवेट स्कूलों के विद्यार्थियों को आने-जाने में परेशानी होगी।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार, हरियाणा शिक्षा बोर्ड को चाहिए कि वो सभी प्राइवेट स्कूलों को मान्यता देने के लिए मान्यता सरलीकरण करें ताकि स्कूलों को मान्यता मिले जिनको नियम कड़े होने से मान्यता नहीं मिल पाई है। इस मौके पर बलजीत काकड़ोद, अनिल डाहोना खेड़ा, राममेहर खटकड़, जयबीर संधु, सुनील खटकड़, रामनिवास नैन, संजय शर्मा, विकास कटारिया, राजपाल मखंड, हरदीप श्योकंद, रामपाल खापड़, रघुबीर बूरा, बिजेंद्र बूरा, सुरेश वशिष्ट, प्रमोद बूरा, प्रताप डूमरखां, कर्ण सिंह गिल, अजीत गौतम, साधुराम खटकड़ मौजूद रहे।

परीक्षा नकल रहित करवाई जाएगी

बोर्ड परीक्षाओं को लेकर आज सामान वितरित कर दिया गया है। 101 परीक्षा केंद्रों पर 2 लाख 40 हजार 781 बच्चे परीक्षा देंगे। इसकी सभी तैयारी पूर्ण कर ली गई है। परीक्षा नकल रहित करवाई जाएगी, जिसके लिए परीक्षा केंद्रों के बाहर पुलिस की ड्यूटी रहेगी।
-जगदीशचंद्र, डिप्टी डीईओ, जींद

यह बनाई गई फ्लाइंग

डीसी फ्लाइंग, एसडीएम फ्लाइंग, डीईओ फ्लाइंग, सचिव, विशेष सचिव, आरएएफ, जिला प्रश्न पत्र फ्लाइंग।

जींद. राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से परीक्षा सामग्री लेकर जाते परीक्षा केंद्र अधीक्षक।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Jind News - haryana news teachers angry due to duty in other sub division returned without taking luggage called reserve staff and called 101 bags distributed in 10 hours


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2VA2mtZ

ADD











Pages