बूढ़ाबाबा बस्ती में स्थित मंदिर के बाहर सीवरेज ओवरफ्लो होने से भरा गंदा पानी, श्रद्धालुओं को हाे रही है परेशानी - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, 1 March 2020

बूढ़ाबाबा बस्ती में स्थित मंदिर के बाहर सीवरेज ओवरफ्लो होने से भरा गंदा पानी, श्रद्धालुओं को हाे रही है परेशानी


भिवानी रोड स्थित बूढ़ाबाबा बस्ती में बूढ़ाबाबा मंदिर के बाहर सीवरेज ओवरफ्लो होने से गंदा पानी भरा हुआ है। इससे मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। लोगों के अनुसार सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या को लेकर कई बार अधिकारियों को शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। इससे मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं व स्थानीय लोगों में अधिकारियों के खिलाफ रोष बना हुआ है। लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द समस्या का समाधान करने की मांग की है।

लोगों ने बताया कि रविवार के दिन बूढ़ाबाबा मंदिर में दूर-दूर से लोग पूजा-अर्चना के लिए आते हैं। मंदिर के ठीक बाहर ही सीवरेज का गंदा जमा होने के कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही है। मंदिर के बाहर जमा गंदे पानी से दुर्गंध इतनी आती है कि वहां पांच मिनट खड़ा होना भी मुश्किल है। यह समस्या पिछले कई सालों से बनी हुई है और जन स्वास्थ्य अधिकारियों को शिकायत करने के बाद भी कोई समाधान नहीं हो रहा। मंदिर के बाहर जमा गंदे पानी में मच्छर पनप रहे हैं। इससे बीमारी फैलने का भी खतरा बना हुआ है। बारिश के समय तो बूढ़ाबाबा बस्ती में बाहर निकलने के सारे रास्ते बंद हो जाते है। सीवरेज बैक मारते हैं और घरों के अंदर तक गंदा पानी भर जाता है।

मंदिर के बाहर काफी सालों से भरा गंदा पानी

सीवरेज ओवरफ्लो होने के कारण बूढ़ाबाबा मंदिर के बाहर सीवरेज ओवरफ्लो का गंदा पानी भरा रहता है। इससे मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। अधिकारियों को शिकायत करने के बाद भी कोई समाधान नहीं हो रहा।
-रघुबीर, बूढ़ाबाबा बस्ती निवासी।

उच्चाधिकारियों को की जाएगी शिकायत : पार्षद

बूढ़ाबाबा बस्ती में सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या काफी सालों से बनी हुई है। समस्या को लेकर कई बार जन स्वास्थ्य विभाग को शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं हो रहा। अब इस समस्या को लेकर उच्चाधिकारियों से मिला जाएगा और समाधान करवाने का प्रयास किया जाएगा।
-राममेहर, पार्षद, वार्ड 30।

गंदे पानी के निकासी की नहीं कोई व्यवस्था

सीवरेज ओवरफ्लो होने का कारण यह भी है कि पानी निकासी का कोई पुख्ता प्रबंध भी नहीं है। इससे सीवरेज का सारा गंदा पानी मंदिर के बाहर जमा हो रहा है। कई बार अधिकारियों को शिकायत कर चुके हैं, लेकिन समाधान नहीं हो रहा। प्रशासन से मांग है जल्द से जल्द समाधान किया जाए।
बलजीत सिंह, बूढ़ाबाबा बस्ती निवासी।

जींद. बूढ़ाबाबा बस्ती में मंदिर के बाहर भरा सीवरेज ओवरफ्लो का गंदा पानी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Jind News - haryana news dirty water filled with sewerage overflow outside the temple located in budhababa basti is causing trouble to devotees
Jind News - haryana news dirty water filled with sewerage overflow outside the temple located in budhababa basti is causing trouble to devotees
Jind News - haryana news dirty water filled with sewerage overflow outside the temple located in budhababa basti is causing trouble to devotees
Jind News - haryana news dirty water filled with sewerage overflow outside the temple located in budhababa basti is causing trouble to devotees


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Ttytsx

ADD











Pages