पलवल | आर्य समाज हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के मंदिर में यज्ञानुष्ठान के पश्चात समाज के सक्रिय आर्य प्रतिनिधियों की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता राजपाल दहिया ने की तथा बैठक में आर्य समाज के 11वें वार्षिकोत्सव के संदर्भ में विचार विमर्श किया गया। दो से पांच अप्रैल तक हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के टंकी वाले पार्क में चतुर्वेद शतकम यज्ञ और वार्षिकोत्सव का आयोजन किया जाएगा। बैठक में मुख्य रुप से स्वामी श्रद्धानंद सरस्वती, पूर्ण सिंह राणा, मनोहरलाल शर्मा, बिजेंद्र सिंह आर्य, तुलाराम आर्य, गिरिधारी लाल, लीलाराम आर्य, राजदेव नैष्टिक, कमल सिंह, धनराज आर्य, रणजीत सिंह, रमा सेवक शर्मा, नरेश मित्तल व नरेंद्र तंवर मौजूद रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39UeXMY