अम्बाला | एसडी कॉलेज के संस्कृत विभाग और सनातन धर्म मानव विकास शोध एवं प्रशिक्षण केंद्र के सहयोग से सोमवार को ज्ञान के परिभाषाकरण एवं इसकी समस्याएं विषय को लेकर सेमिनार हुआ। इसमें संस्कृत विभाग से डॉ. आशुतोष अंगिरस, महर्षि वाल्मीकि अनुसंधान परिषद के अध्यक्ष संजीव घारु, अंकुश गोयल, राजेश व कीर्ति समेत विभिन्न विषयों के विद्वानों ने भाग लिया। डॉ. आशुतोष ने बताया कि ज्ञान सुनने में अत्यंत सरल प्रतीत होता है, लेकिन इसके लिए किसी का भी भाषाई रूप से मजबूत होना बहुत जरूरी है और उसी पर जोर नहीं दिया जा रहा। वहीं, मौजूदा समय में शिक्षक और छात्र भाषा की दृष्टि से कमजोर हैं। इसलिए उनका ज्ञान भी बहुत सीमित हो जाता है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2UfSH9L