सीएम फ्लाइंग-डीसी ने की परीक्षा केंद्रों की चेकिंग, 11 को नकल करते हुए पकड़ा, एक प्रश्नपत्र लेकर भागा - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, 17 March 2020

सीएम फ्लाइंग-डीसी ने की परीक्षा केंद्रों की चेकिंग, 11 को नकल करते हुए पकड़ा, एक प्रश्नपत्र लेकर भागा


जिले में आए दिन पेपर लीक हो रहा है। प्रदेशभर में नकल हो रही है। नकल रोकने में प्रशासन पूरी तरह फेल साबित हो रहा है। मंगलवार को सीएम फ्लाइंग की टीम ने परीक्षा केंद्रों पर छापेमारी की। इस दौरान 11 विद्यार्थी नकल करते पकड़े गए। सेक्टर-13 से एक विद्यार्थी प्रश्नपत्र लेकर फरार हो गया।

सेक्टर-13 परीक्षा केंद्र में सुपरवाइजर चंपा ने विद्यार्थियों की चेकिंग की। इसी दौरान कक्षा 10वीं का एक युवक प्रश्न पत्र लेकर फरार हो गया। सेक्टर-13 स्कूल के परीक्षा केंद्र के सुपरिंटेंडेंट जसमेर सिंह ने बताया कि विद्यार्थी कमरा नंबर-2 में परीक्षा दे रहा था। 12:55 पर करनाल के सेटर- 6 कोड बी का पेपर साथ लेकर भाग गया। जबकि अपनी उत्तर पुस्तिका व प्रवेश पत्र छोड़ गया। विद्यार्थी के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट लिखकर जांच शुरू कर दी है। सीएम फ्लाइंग टीम की ओर से राजकीय ब्वॉयज स्कूल के दो परीक्षा केंद्र व एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के परीक्षा केंद्रों पर निरीक्षण किया गया। परीक्षा केंद्रों पर कमरों के अंदर विद्यार्थियों को लाइट की सुविधाएं नहीं मिली।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3d6gx05

ADD











Pages