कोर्ट के आदेशों की अवमानना करने पर 14 के खिलाफ केस दर्ज - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, 15 March 2020

कोर्ट के आदेशों की अवमानना करने पर 14 के खिलाफ केस दर्ज


सफीदों पुलिस ने कोर्ट के आदेशों की अवमानना करने पर 14 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसडीएजेएम सफीदों नवजीत की कोर्ट ने पानीपत के गांव थुराना गांव की अंजू रानी को पीओ घोषित किया हुआ है। इस पर पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज किया है।

वहीं सिलीगुड़ी दार्जलिंग रोड निवासी शकील अहमद, जेएमआईसी सफीदों सर्वप्रीत कौर की कोर्ट ने बरेली के भाजीपुरा गांव निवासी लतीफ खान, एसडीएजेएम सफीदों नवजीत की कोर्ट ने अमीरापुर फुड प्राइवेट लिमिटेड महरोली के कर्णा चन्ना, जेएमआईसी ज्योति संधु सफीदों की कोर्ट ने पिल्लूखेड़ा के मालसरीखेड़ा गांव के कृष्ण, जेएमआईसी सफीदों सर्वप्रीत कौर की कोर्ट ने अमीरापुर फुड प्राइवेट लिमिटेड महरोली के कर्णा चन्ना, आदर्श कालोनी सफीदों के राममेहर, शामलो कलां गांव के राजपाल सिंह, गढ़ी उजाले गांव के सुनील कुमार, महरोली निवासी कर्णा चन्ना, मथुरा के नांगला पैसा निवासी विनोद चतुर्वेदी, जेएमआईसी ज्योति संधु सफीदों की कोर्ट ने सफीदों के वार्ड नंबर-10 निवासी प्रीति, एसडीजेएम सफीदों नवजीत की कोर्ट ने श्यामनगर जींद के हरिंद्र, जेएमआईसी सफीदों सर्वप्रीत कौर की कोर्ट ने मोहल्ला गली तमेश्वरनाथ निवासी मयंक मौली भारती के खिलाफ कोर्ट के आदेशों की अवमानना करने के आरोप में केस दर्ज किया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3aWbw8u

ADD











Pages