हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा का 11 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल राज्य प्रधान सीएन भारती की अध्यक्षता में शिक्षा मंत्री कंवर पाल से उनके निवास स्थान जगाधरी में मिला। राज्य ऑडिटर वेदपाल रिढाल ने बताया कि सर्वप्रथम अध्यापक संघ ने मंत्री को कहा कि 4 माह से बैठक के लिए अनुरोध कर रहे हैं।
शिक्षा विभाग बहुत बड़ा है और समस्याएं भी बहुत अधिक हैं। वैसे भी शिक्षा पूरे समाज का मुद्दा है। अध्यापक संघ ने मंत्री के सामने मांग रखी कि जन शिक्षा का विस्तार किया जाए, स्कूल बंद करने की बजाय कस्बे व शहरों की नई आबादियों में नए स्कूल खोले जाएं, वर्तमान में 40 हजार अध्यापकों व अन्य 10 हजार से अधिक गैर शैक्षणिक कर्मचारियों के रिक्त पदों को पूर्व में लगे अतिथि अध्यापकों व कच्चे कर्मचारियों को नियमित करते हुए सभी पदों को नियमित भर्ती से भरा जाए। प्रत्येक वर्ग में बैकलॉग पूरा किया जाए। सभी वर्गों की पदोन्नति सूचियां व वरिष्ठता सूची शीघ्र जारी की जाए, आदि मांगे रखी गई। राज्य कमेटी सदस्य महावीर पोपड़ा ने बताया कि मंत्री ने उपरोक्त मांग पत्र के सभी मुद्दों को को लेकर 24 मार्च को चंडीगढ़ सचिवालय में अपने कार्यालय में बैठक के लिए बुलाया। अध्यापक संघ और विस्तार से अधिकारियों के समक्ष अपनी मांगों को रखेगा। यदि कोई सकारात्मक पहल कदमी हुई तो स्वागत करेगा। इस अवसर पर शिष्टमंडल में सीएन भारती, जगरोशन, राजेंद्र प्रसाद, धर्मेंद्र ढांडा, प्रभु सिंह, सतबीर गोयत, लैक सिंह, कृष्ण नैन, जगपाल व महावीर अादि माैजूद रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2IMqVMr