जींद के 16 गांवों से होकर निकलेगा एक्सप्रेस-वे, भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया शुरू, सेक्शन 3 डी लगाया - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, 1 March 2020

जींद के 16 गांवों से होकर निकलेगा एक्सप्रेस-वे, भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया शुरू, सेक्शन 3 डी लगाया

शनिवार दोपहर 3 बजे कॉलेज से लौटते समय वारदात

शहर के भिवानी रोड रेलवे फाटक पर दुकानदारों की डिमांड पर शनिवार को पीडब्ल्यूडी व रेलवे अधिकारियों की टीम ने मौके का मुआयना किया। इस दौरान अधिकारियों ने रेलवे फाटक के आसपास यू टाइप के अंडरपास के लिए जमीन की पैमाइश की लेकिन इस दौरान यू टाइप अंडरपास के लिए जमीन पर्याप्त नहीं मिली। इस पर दोनों विभागों के अधिकारियों ने भिवानी रोड रेलवे फाटक पर यू टाइप अंडरपास को नाॅट फिजिबल करार दिया है। जल्द ही यह रिपोर्ट अधिकारियों द्वारा डीसी डाॅ. आदित्य दहिया को सौंपी जाएगी। डीसी के आदेश पर पीडब्ल्यूडी के एसडीओ केएस चाेपड़ा, जेई सत्यवीर शर्मा व रेलवे सीनियर इंजीनियर एसएस छौक्कर की संयुक्त टीम ने यू टाइप अंडरपास निर्माण के लिए रेलवे फाटक का दौरा किया। इस दौरान अधिकारियों को रेलवे की जमीन में बनने वाले अंडरपास के लिए पर्याप्त जगह नहीं मिली। इसके चलते रेलवे फाटक पर यू अंडरपास बनने में असमर्थता जताई।

दुकानदार फिर मिले विधायक से, आज मिलेंगे एडीसी से

इस मामले को लेकर भिवानी रोड के अनेक दुकानदार शनिवार शाम को फिर से विधायक डाॅ. कृष्ण मिड्ढा से मिले। दुकानदारों ने विधायक को बताया कि पीडब्ल्यूडी व रेलवे अधिकारियों ने यू आकार का अंडरपास बनाने से साफ इनकार कर दिया है। विधायक ने इस पर अधिकारियों से बातचीत कर समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। वहीं इस मामले को लेकर भिवानी रोड के दुकानदार सोमवार को डीसी के न मिल पाने के कारण एडीसी सत्येंद्र दूहन से मिलकर आरओबी की जगह यू आकार का अंडरपास बनाने की मांग करेंगे।


नाॅट फिजिबल है यू टाइप अंडरपास


दोनों विभागों के अधिकारियों की टीम ने मौके का मुआयना किया था। यू टाइप का अंडरपास बनाने के लिए रेलवे के पास पर्याप्त जगह नहीं है। इसके चलते दोनों विभागों के अधिकारियों ने इसे नाॅट फिजिबल बताया है। सत्यवीर शर्मा, जेई, पीडब्ल्यूडी जींद।

पहले फेस में 89 गांवों को उपलब्ध कराए जाएंगे पेयजल कनेक्शन

भास्कर न्यूज | जींद

जल जीवन मिशन के तहत प्रथम फेस में 89 गांवों के लोगों को कनेक्शन देकर स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाया जाएगा। इस पर 5300 रुपए की राशि खर्च होगी। इसके लिए जिले के 300 गांवों का सर्वे चल रहा है, जिसमें से अब तक 250 गांवों का सर्वे पूरा हो चुका है। बाकी बचे 50 गांवों का सर्वे 31 मार्च तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है, जबकि जिन 89 गांवों को पहले फेस में पेयजल कनेक्शन उपलब्ध करवाए जाएंगे, उनका गांवों का सर्वे 15 मार्च तक पूरा किया जाएगा।

जींद जिले के गांवों में 1 लाख 89 हजार 538 हाउस होल्ड और 300 पंचायतें हैं। इन सभी गांवों में पिछले 2 साल से जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग की वाटर एंड सेनिटेशन स्पोर्ट आर्गेनाइजेशन (डब्ल्यूएसएसओ) विंग की तरफ से सर्वे किया जा रहा है और अवैध कनेक्शन हटाकर नए वैध कनेक्शन किए जा रहे हैं। अब तक इन गांवों में एक लाख से अधिक पेयजल कनेक्शन सेंक्शन किए जा चुके हैं। फिलहाल 250 पंचायतों का सर्वे पूरा किया जा चुका है और बाकी 50 गांवों का सर्वे जारी है। इन 50 गांवों में वह गांव भी शामिल हैं, जिन्हें प्रथम फेस में शामिल किया गया है।

सर्वे पूरा करने के लिए कुल 92 टीम काम कर रही है। इसमें तीन से चार सक्षम, एक पंप आॅपरेटर के अलावा गांव के चौकीदार, पंचायत समिति सदस्यों को शामिल किया गया है। अब तक एक लाख 90 हजार में से एक लाख 53 हजार 223 हाउस होल्ड का सर्वे पूरा किया जा चुका है। इनमें से 10 प्रतिशत लोग ऐसे हैं, जो गांव छोड़कर जा चुके हैं। इसके अलावा 10 प्रतिशत लोगों के नाम गलत मिले हैं। ऐसे में फिलहाल 30 हजार हाउस होल्ड का सर्वे होना बाकी है। सर्वे पूरा होने के बाद बिना पेयजल कनेक्शन वाले घरों में कनेक्शन उपलब्ध करवाया जाएगा, जिन्हें 5300 रुपए की राशि से कनेक्शन उपलब्ध करवाया जाएगा। जन स्वास्थ्य विभाग की लाइन से लेकर संबंधित व्यक्ति के घर तक पाइप लाइन के जरिए पानी दिया जाएगा।

दूसरे दिन भी शुरू नहीं हुआ सड़क निर्माण का काम, जेई बोले- लेबर को दिए निर्देश, अब नहीं आएगी दिक्कत

भास्कर न्यूज|जींद

सेक्टर 8 में पाॅली क्लीनिक के सामने बन रही सड़क का काम दूसरे दिन भी बंद रहा। इस मामले में हुडा के अधिकारियों ने रविवार को मौके पर पहुंचकर लेबर व ठेकेदार को सही काम करने के निर्देश दिए। अधिकारियों का कहना है कि अब दिक्कत नहीं आने दी जाएगी और सोमवार से बढ़िया काम होगा। साथ ही सेक्टरवासियों से भी कमेटी का गठन कर जायजा लेते रहने की बात कही, ताकि किसी प्रकार की दिक्कत होने पर उनकी सुनवाई हो सके।

शनिवार को सेक्टर 8 में सड़क का निर्माण कार्य चल रहा था। ठेकेदार की लेबर द्वारा बिना सफाई करके मिट्टी के ऊपर ही तारकोल डाला जा रहा था। मौके पर पहुंचकर सेक्टरवासियों ने काम को रुकवा दिया था लेकिन दोपहर को ठेकेदार ने आकर बिना बात करे दोबारा काम चालू करवा दिया। इसका पता लगने पर शाम को सेक्टरवासी मौके पर पहुंच गए और दोबारा काम रुकवा दिया था। सेक्टर वासियों का कहना था कि जब तक कोई अधिकारी या ठेकेदार आकर जवाब नहीं देगा, तब तक जाकर शुरू नहीं होने दिया जाएगा। इस पर रविवार सुबह हुडा के जेई मौके पर पहुंचे और सेक्टरवासियों से बातचीत की। सेक्टर वासियों ने कहा कि बिना सफाई करे सड़क पर पैचवर्क व निर्माण कार्य चल रहा है। यह सड़क दो दिन में फिर से खराब हो जाएगी। इस पर जेई ने ठेकेदार से बातचीत की और भविष्य में ऐसी गलती न करने के निर्देश दिए।

विकास को बढ़ावा, पैदा होंगे रोजगार के अवसर


दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेस-वे के बनने से जिले के विकास को काफी बढ़ावा मिलेगा। इसके कारण बड़ी कंपनियां जिले में फैक्टरी लगाने को प्रोत्साहित होंगी। इससे जिले के लोगों के लिए रोजगार के अवसर पर भी पैदा होंगे।


एक्सप्रेस-वे जिले में किस रोड को कहां करेगा क्राॅस


{प्रस्तावित कुरुक्षेत्र-नारनौल 152 डी नेशनल हाइवे को क्राॅस करेगा।

{जीद-गोहाना मार्ग को क्राॅस करेगा।

{जींद-पानीपत मार्ग को जामनी गांव के पास क्राॅस करेगा

{जींद-असंध मार्ग को अलेवा के पास क्राॅस करेगा।

21 दिन के अंदर दे सकते हैं दावे-आपत्तियां


दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेस-वे के लिए जींद जिले में जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सेक्शन 3डी लगाया है और दावे-आपत्तियां मांगी गईं हैं। संबंधित भूमि मालिक 21 दिन के अंदर अपने दावे-आपत्तियां मेरे कार्यालय में दे सकते हैं। इस प्रक्रिया के पूरा होने के तुरंत बाद जमीन अवाॅर्ड प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। बालकिशन द्विवेदी, जिला राजस्व अधिकारी जींद।

575 किलोमीटर लंबा बनेगा एक्सप्रेस-वे


दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेस-वे 575 किलोमीटर लंबा होगा। इसके बनने से जिले के लोगों को कई फायदे होंगे। इस एक्सप्रेस वे के बनने के बाद जिले के लोग 5 घंटे में ही माता वैष्णो देवी जा सकेंगे। जिले के लोगों को अब वैष्णो देवी पहुंचने में 12 से 14 घंटे का समय लगता है। इसी तरह से जिले के लोगों के लिए पंजाब के विभिन्न शहरों अमृतसर, जालंधर, लुधियाना व जम्मू आदि आने-जाने में काफी कम समय लगेगा।


जिले के इन 16 गांवों में होगा भूमि का अधिग्रहण


दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेस वे के लिए जिले के अलेवा, खांडा, पेगां, संडील, शामदो, धनौरी, आलन जोगी खेड़ा, भागखेड़ा, भुरायण, गांगोली, जामनी, कालवा, खरकगादियां, खरकगागर, मोरखी, रजाना गांव की जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। इन गांवों में सबसे ज्यादा जमीन अलेवा, पेगां, गांगोली गांवों की अधिग्रहीत होगी।


नई बसों के लिए रोडवेज ने दिए 15 कंडक्टर


रोडवेज ने किलोमीटर स्कीम के तहत सभी 15 बसों पर जींद डिपो से 15 नए कंडक्टर दे दिए हैं। ड्राइवर बस मालिक के होंगे। इसके लिए प्राइवेट बसों के चालकों के टेस्ट भी लिया गया और जरूरी दस्तावेज भी रोडवेज के पास जमा होंगे। इसके लिए प्राइवेट चालकों के लाइसेंस भी चेक किए गए। इसके बाद ही बसों को प्राइवेट बस चालक चला पाएंगे।


किमी. स्कीम के तहत 21 निजी ड्राइवरों ने दिया टेस्ट, जाम से बस नहीं निकाल पाए

भास्कर न्यूज | जींद

किलोमीटर स्कीम के तहत अब सोमवार को सभी बसें ऑन रूट हो जाएंगी। इससे पहले रोडवेज डिपो जींद के वर्कशॉप में 21 प्राइवेट ड्राइवरों का टेस्ट लिया गया। जिसमें 4 ड्राइवर फेल हो गए। सुबह 9 बजे टेस्ट के लिए पहुंचे प्राइवेट बस ड्राइवरों को रोडवेज की कड़ी टेस्ट प्रक्रिया से गुजरना पड़ा। इसमें फेल हुए चार ड्राइवर तो रोड पर लिया गया टेस्ट में ही फेल हो गए।

रोडवेज ने किलोमीटर स्कीम के तहत सोमवार को सभी 15 बसें ऑन रूट करनी है। इससे पहले कार्यकारी वर्कशॉप मैनेजर अनिल कुमार ने 15 बसों को चलाने वाले 21 ड्राइवरों का रोड टेस्ट लिया, जिसमें अधिकतर ड्राइवरों काे सड़कों पर बसें चलाने में काफी परेशानी आई। इसमें पटियाला चौक पर जब जाम में बस फंस गई तो ड्राइवर बस नहीं निकाल सके। जिसके बाद रोडवेज के ड्राइवर ने कमान संभाली और वर्कशॉप तक बस को लेकर आए। इसके बाद अन्य ड्राइवरों का भी रूपया चौक होते हुए पटियाला चौक व शहर के रानी तालाब होते हुए बाजार व देवीलाल चौक तक टेस्ट लिया गया। कई प्राइवेट ड्राइवर तो वर्कशॉप में बैक बस चलाने में भी नाकाम रहे। इसके बाद रोडवेज ड्राइवरों ने प्राइवेट बस चालकों को टिप्स दिए।

सोमवार से चला दी जाएंगी सभी 15 बसें

किलोमीटर स्कीम के तहत रोडवेज को मिली 15 बसों के लिए प्राइवेट चालकों का वर्कशॉप में टेस्ट लिया गया। जिसमें 21 प्राइवेट चालकों ने आवेदन किया था। जिसमें 4 फेल हो गए और 17 ही टेस्ट पास कर सके। अब सोमवार को सभी 15 बसों को अपने-अपने रूटों पर चला दिया जाएगा।
बिजेंद्र सिंह, जीएम रोडवेज जींद।

इन बसों में होंगे सीसीटीवी कैमरे और जीपीएस


किलोमीटर स्कीम वाली बसों में सीसीटीवी कैमरे से लेकर जीपीएस सिस्टम लगे हाेंगे। इसका कंट्रोल सीधा रोडवेज वर्कशॉप से होगा। इन बसों पर वर्कशॉप मैनेजर नजर रखेगा और किस टाइम बस डिपो से निकली और कहां कितनी देर खड़ी हुई। सभी रिकार्ड रोडवेज के पास रहेगा।


2 बाइक पर 3 थे चेन स्नेचर


महिला लेक्चरर कमलेश ने बताया कि चेन स्नेचिंग की वारदात को एक युवक ने अंजाम दिया, जबकि उसके पीछे कुछ ही दूरी पर एक बाइक पर 2 युवक भी थे जो कि चेन तोड़ने वाले बाइक सवार युवक की मदद के लिए थे। ताकि चेन तोड़ते समय कोई व्यक्ति चेन स्नेचर का पीछा न कर ले। वारदात के बाद भी यही हुआ। जब वारदात को अंजाम देकर चेन स्नेचर बाइक पर भागने ही वाला था। तभी बाइक पर सवार 2 युवक मौके पर पहुंचे। उन्होंने उसको कहा कि रुको हम पकड़ने जा रहे हैं। तुम पीछे मत आना। इतने में चेन स्नेचर भी भाग गया और बाइक सवार दोनों युवक भी फिर नजर नहीं आए।


महिला लेक्चरर के ऊपर कंबल फेंककर बाइक सवार ने तोड़ी गले से सोने की चेन

भास्कर न्यूज | जींद

शहर के सेक्टर 8-9 डिवाइडर रोड पर दिनदहाड़े एक महिला लेक्चरर के घर के पास ही बाइक सवार युवक ने कंबल फेंककर गले से डेढ़ तोले सोने की चेन तोड़ ली। वारदात के बाद महिला लेक्चरर व उसकी सास ने बाइक सवार युवक का पीछा भी किया। दोनों के भागते समय गिरने से घुटनों पर चोट भी लग गई लेकिन बाइक सवार युवक भागने में सफल हो गया। बाद में इसकी शिकायत सिविल लाइन थाना पुलिस को दी गई।

सिविल लाइन थाना पुलिस ने लेक्चरर कमलेश की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सेक्टर-8 निवासी कमलेश ने सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह प्रियदर्शनी इंदिरा गांधी महिला कॉलेज में ज्योग्राफी विषय की लेक्चरर हैं। 29 फरवरी को दोपहर बाद करीब 3 बजे कॉलेज की छुट्टी होने के बाद पैदल अपने घर जा रही थी। जब वह सेक्टर-8 और 9 के बीच बने डिवाइडर के पास पहुंची तो पीछे से एक बाइक सवार ने उनके ऊपर कंबल फेंक दिया। इससे वह कंबल में उलझ गईं और बाइक सवार ने उनके गले से डेढ़ तोले सोने की चेन तोड़ ली। उसने युवक के साथ हाथापाई की, लेकिन वह छुड़ाकर बाइक पर भाग निकला। वह और उसकी सास भी उसके पीछे दौड़ पड़ी, लेकिन रास्ता खराब होने पर वह वहीं गिर पड़ी। इससे दोनों के घुटनों पर चोट भी लगी है।

पिस्तौल के बल पर 9 हजार रुपए और 8 पेटी शराब लूटी

नरवाना | गाव सुंदरपुरा के शराब के ठेके से पिस्तौल के बल पर 9 हजार रुपए और 8 पेटी अंग्रेजी शराब लूट ली गई। गांव बड़नपुर वासी महेंद्र ने पुलिस काे दी शिकायत में बताया कि वह शराब ठेके पर बैठा था। इसी समय एक सफेद रंग की कार में 3 युवक आए और उन्होंने उस पर पिस्तौल तान दी। जिसके बाद उन्होंने गल्ले से 9 हजार रुपए निकाल लिए और ठेके में रखी 8 पेटी अंग्रेजी शराब लूट ली। जब उन्होंने उनका विरोध किया तो उसको गोली मारने की धमकी दी। जिससे महेंद्र डर गया। इसके बाद वो मौके से फरार हो गए। पुलिस ने सेल्समैन की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इधर, पानीपत से जींद ससुराल जा रहे कार चालक से लिफ्ट लेकर महिला और युवक ने कार और पर्स छीना

जींद/पिल्लूखेड़ा | पानीपत के गांव अटावला से अपनी ससुराल सिवाहा आ रहे कार चालक से अज्ञात महिला और युवक कार व पर्स लूटकर फरार हो गए। पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने अज्ञात महिला और पुरुष के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। पानीपत जिला के गांव अटावला के निवासी राजेश ने पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रविवार शाम को वह पोलो कार में अपनी ससुराल गांव सिवाहा आ रहा था। जब वह लुदाना गांव के पास पहुंचा तो एक महिला और पुरुष ने उसको कार रोकने का इशारा किया। उसने कार रोककर महिला को पीछे और व्यक्ति को आगे वाली सीट पर बैठा लिया। जब वे रेलवे अंडर पास भिड़ताना गांव के पास पहुंचे तो पिछली सीट पर बैठी महिला ने उसको कोई नुकीली वस्तु चुभो दी और युवक ने धक्का मारकर उसको कार से नीचे गिरा दिया। इसके बाद महिला और युवक उसका पर्स जिसमें एक हजार रुपए की नकदी थी व कार लूटकर फरार हो गए। वारदात की सूचना मिलने पर लुदाना चौकी इंचार्ज और डिटेक्टिव स्टाफ मौके पर पहुंच गया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

रास्ता रोककर छेड़छाड़ करने का केस दर्ज

नरवाना | गढी पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ महिला का रास्ता रोककर उसके साथ छेड़छाड़ व फब्तियां कसने का केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रणधीर उर्फ काला ने 28 फरवरी को उसका रास्ता रोककर उस पर फब्तियां कसी और उसके साथ छेड़छाड़ की।

यू टाइप अंडरपास निर्माण को अधिकारियों ने किया दौरा, नाॅट फिजिबल बताया

बिजली निगम ने शिफ्ट अटेंडेंट व सहायक लाइनमैन की ली परीक्षा

आज से दोबारा शुरू होगा काम, सेक्टर वासियों ने रुकवाया था

दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेस-वे


केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्रालय ने अधिग्रहीत की जाने वाली जमीन का नोटिफिकेशन जारी कर, 21 दिन के अंदर मांगे दावे-आपत्तियां

सेक्टर 8-9 डिवाइडर रोड पर स्नेचिंग : चेन तोड़े जाने के बाद स्नेचर के पीछे भागी लेक्चरर काे गिरने से लगी चोट

सुरेंद्र भारद्वाज | जींद

दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेस-वे के निर्माण केे लिए जिले में जमीन अधिग्रहण की जिला राजस्व विभाग की अाेर से प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। एक्सप्रेस-वे के लिए जींद जिले के 16 गांवों में जमीन अधिग्रहीत की जाएगी। इसके लिए केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्रालय ने जिले में अधिग्रहीत की जाने वाली जमीन के लिए नोटिफिकेशन जारी कर राष्ट्रीय राजमार्ग अधिनियम (1956 का 48) के तहत सेक्शन 3डी लगाया है।

अब जिन गांवों में भूमि मालिकों की जमीन अधिग्रहीत की जानी है, उनसे केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्रालय ने दावे व आपत्तियां मांगी है। इस पर संबंधित भूमि मालिकों को 21 दिन के अंदर अपने दावे व आपत्तियां जिला राजस्व अधिकारी (डीआरओ) के समक्ष दर्ज करवाने होंगे। इस प्रक्रिया के पूरा होने के बाद जमीन अवाॅर्ड की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। जमीन का अवाॅर्ड होने के बाद संबंधित भूमि मालिकों को जमीन का मुआवजा वितरित किया जाएगा। दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेस-वे जिले में जींद शहर से लेकर किसी कस्बे से होकर नहीं निकलेगा। यह जिले के 16 गांवों से होकर निकलेगा और इस दौरान जिले में कई मुख्य मार्गों को क्राॅस करेगा।

पिछले काफी दिनों से भिवानी रोड के दुकानदारों ने भिवानी रोड रेलवे फाटक पर एलिवेटेड आरओबी बनाने का विरोध कर रहे हैं। इसको लेकर पिछले दिनों दुकानदार विधायक डाॅ. कृष्ण मिड्ढा को साथ लेकर डीसी डाॅ. आदित्य दहिया से मिले थे। इस दौरान दुकानदारों ने डीसी से आरओबी की जगह यू आकार का अंडरपास बनाने की मांग की। डीसी ने इस पर दुकानदारों को आश्वासन दिया था कि वे इसके लिए पीडब्ल्यूडी व रेलवे अधिकारियों से बात करेंगे और रेलवे फाटक पर अंडरपास बन सकता है या नहीं इसकी रिपोर्ट लेंगे। इस पर डीसी ने दोनों विभागों के अधिकारियों से मौके का मुआयना कर इसकी रिपोर्ट मांगी थी। इसी को लेकर पीडब्ल्यूडी व रेलवे अधिकारियों ने मौके का मुआयना किया था।


विधायक के साथ लेकर दुकानदारों ने की थी अंडरपास बनाने की मांग


जींद. विधायक डाॅ. कृष्ण मिड्ढा से मिलने पहुंचे भिवानी रोड के दुकानदार।

जींद | बिजली निगम की अाेर से सुप्रीम सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सेफ्टी कोड परीक्षा का आयोजन किया गया। यह परीक्षा बिजली लाइनों पर व सब स्टेशन के अंदर कार्य करते समय कोई हादसा न हो इसके लिए परीक्षा आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता सफीदों के एक्सईएन नरेश ढिल्लो ने की।

उन्होंने बताया कि इस परीक्षा में नई भर्ती में हुए शिफ्ट अटेंडेंट व सहायक लाइनमैन ने परीक्षा दी। इसमें कुल 141 कर्मियों ने भाग लिया था। जिसमें 139 ने लिखित परीक्षा दी। इस परीक्षा में बिजली का कार्य करते समय सेफ्टी से संबंधित सवालों के जवाब लिखित परीक्षा में पूछे गए। इसमें 50 प्रश्न कर्मचारियों से लिखित में जवाब मांगा गया। प्रत्येक प्रश्न दो नंबर का रहा। जो भी कर्मचारी परीक्षा में पास होगा। वह लाइनों का परमिट लेने का हकदार होगा। इस दौरान सभी कर्मचारियों को सुरक्षा से संबंधित शपथ दिलवाई गई।

जींद. सुप्रीम सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बिजली निगम के कर्मचारियों को सुरक्षा से संबंधित शपथ दिलाई गई।

सर्वे का काम 31 मार्च तक पूरा हो जाएगा। पहले फेस में जो गांव शामिल किए गए हैं, उनकी 15 मार्च तक सर्वे पूरा हो जाएगा। जिन लोगों के घरों का सर्वे अब तक नहीं हो सका है, वह अपना डाटा आॅनलाइन करवाएं।
रणधीर मताना, जिला सलाहकार, डब्ल्यूएसएसओ, जींद।

यह भी जानिये...

जिले के ग्रामीण क्षेत्र में कुल हाउस होल्ड 189538

सर्वे हुआ पूरा 153223

प्रथम फेस में शामिल गांवों की संख्या 89

कनेक्शन के लिए मिलेगी राशि 5300

टारगेट को करना होगा पूरा : विभाग की तरफ से जनवरी में 14949 घरों के सर्वे का टारगेट दिया था, जो पूरा नहीं हुआ। केवल 8322 घरों का सर्वे हुआ, जो 55 प्रतिशत था। इसके बाद फरवरी में 21735 घरों का सर्वे का टारगेट दिया गया, जिसमें से 9217 का ही सर्वे पूरा हो सका।

जल जीवन मिशन } पेयजल कनेक्शन के लिए जन स्वास्थ्य विभाग की लाइन से लेकर घर तक बिछाई जाएगी लाइन

बिना सफाई पैचवर्क करने का मामला**

मालिकों को जमीन का मुआवजा वितरित किया जाएगा। दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेस-वे जिले में जींद शहर से लेकर किसी कस्बे से होकर नहीं निकलेगा। यह जिले के 16 गांवों से होकर निकलेगा और इस दौरान जिले में कई मुख्य मार्गों को क्राॅस करेगा।

किसी शहर या कस्बे से छूकर नहीं निकलेगा एक्सप्रेस वे, माता वैष्णो देवी जाना होगा आसान

जींद. कुछ ऐसा बनकर तैयार होगा दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेस वे।

सभी बसें रोडवेज को 27 रुपए किलोमीटर का हिसाब देगी : किलोमीटर स्कीम के तहत सोमवार को चलने वाली सभी बसें रोडवेज को 27 रुपए किलोमीटर के हिसाब से 400 किलोमीटर पूरे कर हिसाब देगी। इसके लिए रोडवेज के तय समय निर्धारित रूट पर ही बसें चल सकेगी।


जींद. रोडवेज वर्कशॉप में प्राइवेट ड्राइवरों का टेस्ट लेते हुए कर्मचारी।

पुलिस ने महिला की शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस स्नेचरों की तलाश में लगी हुई है। जगपाल सिंह, एएसआई जांच अधिकारी।

पानीपत | सोमवार 02 मार्च, 2020**



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Iau2O6

ADD











Pages