डांडमा निवासी एडवोकेट शशीकांत शर्मा ने सड़क पर मिले 40 हजार रुपये मालिक को लौटाकर ईमानदारी की मिसाल पेश की है। गोलागढ़ निवासी सतबीर सिंह ने एडवोकेट को धन्यवाद देकर आभार जताया। इस पर ग्रामीणों ने एडवोकेट शशीकांत को सम्मानित किया।
बेटी की ससुराल जा रहे गोलागढ़ निवासी सतबीर सिंह ने बताया कि वह अपनी बेटी की ससुराल गोविंदपुरा ट्रैक्टर से जा रहा था। ट्रैक्टर में क्रेशर भरा हुआ था और बेटी के मकान बनाने के लिए थैले में रुपये रखे हुए थे। रास्ते में रुपयों से भरा थैला कहीं गिर गया। वह जब गोविंदपुरा पहुंचा तो थैला गायब मिला तो उसने तुंरत थैले की तलाश की लेकिन थैला कहीं नहीं मिला। थैले में जरूरी कागजात के अलावा लगभग 40 हजार रुपये थे। काफी तलाश के बाद भी जब थैला नही मिला तो उसने अपना ना समझ वापस बेटी के पास जाना उचित समझा।
परीक्षार्थी के पैसे और दस्तावेज लौटा दिया ईमानदारी का परिचय
भिवानी हालुवासिया विद्या विहार में गोरखपुर से परीक्षा देने आए परीक्षार्थी के गिरे पर्स को स्टाफ ने लौटाकर ईमानदारी दिखाई। पर्स में नगदी व जरूरी दस्तावेज थे। हुआ यूं कि शनिवार को सीबीएलयू द्वारा दफ्तरी पद की परीक्षा के लिए गोरखपुर से सिकंदर यादव भी आया था। परीक्षा देकर निकलते वक्त उसका पर्स गिर गया। यहां बीएलओ की ड्यूटी दे रहे सोनू शर्मा बडाला, आनंद, नरेंद्र, मास्टर बंसीलाल और राजबाला की नजर में वह पर्स आ गया। उन्होंने पर्स में मिले मोबाइल नंबर पर फोन कर उन्होंने उसे शाम को ही रेलवे स्टेशन से वापस बुलाकर चौकीदार शंभूनाथ की मौजूदगी में लौटा दिया।
कोर्ट से घर आते समय सड़क पर मिला था
डांडमा निवासी एडवोकेट शशीकांत शर्मा ने बताया कि वे शनिवार शाम को छह बजे बाइक पर कोर्ट से घर आ रहे थे। जब वे पंचगांव नहर के पास पहुंचे तो सड़क पर एक थैला पड़ा देखा। उन्होंने थैले को उठाया और घर आ गए। थैले की तलाशी ली तो उसमें रुपये और कागजात थे। कागजात पर मोबाइल नंबर लिखे थे। बात की तो पता चला कि थैला गोलागढ़ निवासी सतबीर सिंह का है। उन्होंने फोन पर बात की तो सामने वाले ने थैला गिर जाने की बात कही। रविवार को एडवोकेट शशीकांत ने गोलागढ़ उनके निवास स्थान पर जाकर थैला मालिक सतबीर सिंह को सौंप दिया। गोलागढ़ निवासी मनोज, प्रीतम, कुलदीप, मुकेश कुमार, बिजेंद्र सिंह व मुन्ना आदि ने एडवोकेट की प्रशंसा कर उनका सम्मान किया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2PErwnp