सिंधवीखेड़ा स्कूल के तीन बच्चों ने एनएनएम परीक्षा में हासिल की स्काॅलरशिप - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, 1 March 2020

सिंधवीखेड़ा स्कूल के तीन बच्चों ने एनएनएम परीक्षा में हासिल की स्काॅलरशिप


सिंधवीखेड़ा गांव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के तीन बच्चों ने एनएनएम परीक्षा में स्काॅलरशिप प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया। प्राचार्या संगीता व सोनिया ने बताया कि स्कूल के तीन विद्यार्थियों ने एनएनएम परीक्षा में भाग लिया था। जिसमें छात्रा वर्षा, छात्र साहिल व छात्र काफी ने परीक्षा पास की।

इस परीक्षा पास होने वाले तीनों बच्चों को 8वीं से 12 कक्षा तक एक हजार रुपए महीना स्कॉलरशिप दी जाएगी। अध्यापिका सोनिया ने बताया कि इस तरह की परीक्षा में विद्यार्थियों को भाग लेना चाहिए। इससे विद्यार्थियों को अधिक जानकारी मिलती है और शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूती मिलती है। इसके साथ ही बच्चों इस राशि से अपने आगे की शिक्षा प्राप्त करने में सहायता मिलेगी। इसके साथ ही अन्य बच्चों को भी इससे प्रेरणा प्राप्त होगी। इससे बच्चों की उव्व शिक्षा में बढ़ोतरी होगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2VCmZWg

ADD











Pages