स्वास्थ्य विभाग की तरफ से अब उपमंडल स्तर पर भी ब्लड बैंक स्थापित किए जाएंगे। इसे लेकर विभाग को योजना बना रहा है। यही नहीं विभाग ने शाहाबाद में ब्लड बैंक खोलने के प्रस्ताव पर मोहर लगा दी है। इससे शाहाबाद एरिया के लोगों को अब ब्लड लेने के लिए कुरुक्षेत्र की तरफ दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। मंगलवार को देर सायं एनआईसी कार्यालय में अधिकारियों की मीटिंग में डीसी धीरेंद्र खड़गटा ने यह जानकारी दी। इससे पहले सीएमजीजीए के प्रोजेक्ट निदेशक डाॅ. राकेश गुप्ता ने वीडियो कांफ्रेंसिंग पर सभी अधिकारियों को पीसीपीएनडीटी एक्ट, एमटीपी एक्ट और पोस्को एक्ट की पालना के आदेश दिए।
उन्होंने कहा कि सभी जिलों में कन्या भ्रूण हत्या को रोकने के लिए इस अपराध में संलिप्त लोगों को पकड़ने के लिए अधिक से अधिक रेड की जाए। सीएम विंडो और सोशल मीडिया की शिकायतों पर भी चर्चा की। अगले तीन महीनों के अंदर अवैध कब्जों को हटवाकर रिपोर्ट सौंपने के लिए भी आदेश दिए।
9 अप्रैल को शिक्षा स्तर पर होगी चर्चा : उन्हाेंने कहा कि उच्च शिक्षा को लेकर 9 अप्रैल को मुख्यालय में वर्कशाप का आयोजन किया जाएगा। इस वर्कशाप में बच्चों की शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने पर चर्चा की जाएगी। विषय विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। सीबीएसई द्वारा 6 नवंबर को प्रदेश का सर्वेक्षण किया जाएगा। इस बार तीसरी, पांचवी, आठवीं और दसवीं कक्षा को भी शामिल किया गया है। इसलिए बच्चों को सक्षम बनाने के लिए आगामी सत्र एक अप्रैल से ही सभी को तैयारियों में जुटना होगा।
जिले में लगेंगे 250 बेरिकेड: धीरेंद्र खड़गटा ने कहा कि कुरुक्षेत्र में ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने पर भी चर्चा हुई। बताया कि कुरुक्षेत्र में लगभग 250 बेरिकड लगाए जाएंगे। जिले में आगामी 3 माह में ग्रामीण क्षेत्रों से अवैध कब्जे हटाने के आदेश दिए। इसके अलावा सीएमजीजीए भी कमजोर खंडों पर पूरा फोकस रखकर काम करेंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39ZN1Hl