इस्माइलाबाद | घुमंतू झुग्गी-झोपड़ियाें में बसे समाज के लोगों के बीच में काेरोना वायरस से बचाव के लिए समाजसेवी संस्था ने ब्रश, साबुन, टूथ पेस्ट बांटा। इसमें समाजसेवी संस्था के संचालकों ने बताया कि हाथ और दांत साफ होने चाहिए। इसे वायरस से बचाव किया जाए तभी हम स्वस्थ रहेंगे। शौचालय के बाद साबुन से हाथ धोएं। खाना खाने से पहले हाथ धोएं। अपने घर व झोपड़ी के आसपास सफाई रखें। कूड़ा-कर्कट गंदगी हमारे शरीर को नुकसान देती है। वहीं इससे बचाव के लिए हमें अपने आसपास पानी को जमा नहीं होने देना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी को समय-समय पर इन गरीब लोगों की मदद करनी चाहिए। उनके बचाव में जागरुकता लाने के लिए आगे आना चाहिए। इस मौके पर अवतारपाल इस्माइलपुर, राजकुमार , दीपक, गुरजंट, हुक्मचंद इस्माइलाबाद, मलकीत, रूलदाराम, कर्मसिंह मीरापुर, दर्शन ठसका, अनिल रोहटी, जयलाल मलिकपुर व सचिन पाल मौजूद रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2xO4mF5