साेमवार से 22 मार्च तक न्यूट्रीशियन और हाइड्रेशन वीक मनाया जा रहा है। इसका प्रमुख उद्देश्य लोगों को हेल्दी और फिट रहने के फायदों के बारे में जागरुक करना है। डाइटीशियन सोनल ने बताया कि वैसे तो हर किसी के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से हेल्दी होना जरूरी है, लेकिन पोषक तत्वाें की सबसे ज्यादा जरूरत गर्भवती महिलाओं को होती है। उनके द्वारा ग्रहण की गई हर चीज का पोषण शिशु के विकास की गति को बनाए रखने में मदद करता है। सोनल ने बताया कि प्रेगनेंट महिलाओं को दूसरे और तीसरे ट्राइमेस्टर में 300 कैलोरीज और 15 से 20 ग्राम अधिक प्रोटीन की आवश्यकता होती है। उनकी भोजन की थाली में 50 प्रतिशत फल व सब्जियां, 25 प्रतिशत साबुत अनाज और 25 प्रतिशत प्रोटीन होना चाहिए। शरीर में नमी की मात्रा सही बनी रहे, इसके लिए 8 से 10 गिलास पानी जरूर पीएं। इससे शरीर में पानी की कमी नहीं होती, पेट से जुड़ी बीमारियों और बार-बार होने वाली घबराहट से निजात मिलती है।
ये डाइट चार्ट फॉलो करें
न्यूट्रीशियन और हाइड्रेशन वीक
डाइटीशियन साेनल
{ नाश्ते से पहले 150 मिलीलीटर दूध के साथ 5 बादाम और अखरोट लें।
{ नाश्ते में एक कटोरी पोहा या सब्जियों वाला उपमा या 2 गेहूं की ब्रेड और दही वाले ड्रेसिंग के साथ सब्जियां या 2 छोटी चपातियां सब्जी के साथ या गेहूं के फ्लैक्स।
{ नाश्ते के बाद मिड मॉर्निंग में दो फल खाएं।
{ दूध 250 मिलीलीटर, दही एक कटोरी और 1 अंडा या पनीर 50 ग्राम।
{ दोपहर के भोजन में सलाद एक मीडियम प्लेट, दाल एक कटोरी, सब्जी एक कटोरी, दही, मिक्स वैज रायता एक कटोरी अौर मीडियम आकार की 3 चपाती।
{ शाम के समय दूध 250 मिलीलीटर, भुना चना एक कटोरी या एक बेसन का चीला, एक उबला अंडा या स्प्राउट्स एक कटोरी, देर शाम 2 फल।
{ रात के खाने में सलाद एक मीडियम प्लेट, सब्जी एक कटोरी, दाल साबुत एक कटोरी, दही एक कटोरी, रोटी 3 मीडियम आकार की।
{ सोते समय एक कटोरी डेजर्ट दूध से बनी, फल के साथ, एक कप दूध 150 मिलीलीटर और एक फल।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33nNJeX