गांव मुंडाहेड़ा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के परीक्षा केंद्र के 3 परीक्षार्थियों पर शनिवार को पेपर आउट करने का अाराेप है। इस मामले में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने परीक्षा केंद्र को बदल झज्जर के कन्या विद्यालय में केंद्र बनाया है। केंद्र अधीक्षक ने 12वीं कक्षा की तीनों परीक्षार्थियों व सुपरवाइजर के खिलाफ साल्हावास थाने में केस दर्ज कराया है। अब सोमवार को 12वीं का अंग्रेजी पेपर झज्जर के सेंटर में होगा। बताया गया कि मुंडाहेड़ा के इस परीक्षा केंद्र में 12वीं कक्षा के 54 परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे थे। शनिवार को 12वीं की गृह विज्ञान का पेपर था। आरोप है कि तीन परीक्षार्थियों ने फोटो खींचकर मोबाइल के जरिए पेपर को आउट किया। इसमें सुपरवाइजर के तौर पर पीटीआई सुखदर्शन की ड्यूटी थी। बताया गया कि परीक्षा केंद्र के कमरा नंबर 2 में बैठे छात्रों ने पेपर आउट किया। छापेमारी में बोर्ड फ्लाइंग ने इन्हें पकड़ लिया। जिस पर परीक्षा केंद्र अधीक्षक राजेश कुमार ने साल्हावास थाने इन तीनों छात्रों व सुपरवाइजर पीटीआई सुखदर्शन के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33kXUAX