ज्योतिष व तंत्र विद्या करने वाले शास्त्री पर एक महिला ने दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। रेप की घटना बीती 14 मार्च की बताई जा रही है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने आरोप लगाया कि इलाज के बहाने आरोपी ने उसे सम्मोहित किया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। विवाहित महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि उसका पति मानसिक रूप से परेशान था। जिसके बारे में उसने अपनी जेठानी से बातचीत की। महिला की जेठानी ने ज्योतिषि व तंत्र विद्या के जानकार शास्त्री से अपने पति के इलाज करवाने की सलाह दी। बीती 14 मार्च को पीड़ित महिला अकेले ही तांत्रिक के पास पहुंच गई। शिकायत के मुताबिक तांत्रिक अपने घर के ऊपर वाले कमरे में पूजा पाठ कर रहा था। उसने तांत्रिक को अपने पति की परेशानी से अवगत करवाया। तांत्रिक ने कहा कि मैं पूजा पाठ करके सारे कष्ट दूर कर दूंगा। इसके बाद तांत्रिक ने कमरे की कुंडी लगा दी और कहा कि मैं कमरा बंद करके ही पूजा पाठ करता हूं। इसके बाद तांत्रिक ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। जिसका उसने विरोध भी किया। तांत्रिक ने विवाहिता को कहा कि अपने पति का इलाज करवाने के लिए यह सब करना पड़ेगा। इसके बाद तांत्रिक ने उसे घर भेज दिया और अगले दिन आने को कहा। जब अगले दिन 15 मार्च को वह अपनी सास के साथ दोपहर के समय तांत्रिक के पास पहुंची तो तांत्रिक ने उसकी सास को कमरे के बाहर भेज दिया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसे सम्मोहन विद्या से सम्मोहित कर दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। रेप को अंजाम देने के बाद तांत्रिक ने महिला को धमकी दी कि यदि उसने किसी को बताया तो वह उसका उल्टा नुकसान कर देगा। पीड़िता के अनुसार घर वापस जाने पर भी उसको पूरी तरह से होश नहीं था। 17 मार्च को उसने अपने पति को इस पूरे घटनाक्रम के बारे में बताया। तांत्रिक के कुकृत्य की बात सुनकर परिजन पीड़िता को लेकर थाने पहुंचे और तांत्रिक के खिलाफ लिखित शिकायत की।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2x7rcHx