शहर की पॉश कॉलोनी डायमंड चौक पर कपड़ा व्यापारी के मकान में छह हथियारबंद नकाबपोश बदमाश लूट के इरादे से घुस गए। यहां महिला ने बदमाशों को देख शोर मचा दिया। इस दौरान लोग बाहर निकाल आए। सभी बदमाश घबराकर भाग गए, लेकिन बदमाशों की एक बाइक मौके पर ही रह गई। पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया है। इस वारदात के बाद से कॉलोनी वासियों में दहशत का माहौल है। यह घटना रविवार रात करीब 8.15 बजे की है। कॉलोनी डायमंड चौक पर शहर के प्रमुख कपड़ा विक्रेता गोविंद टुटेजा का मकान है। आमतौर पर चौक में चहल पहल होती है। गोविंद के मकान का गेट पूरी तरह से बंद नहीं था। इसका एक छोटा दरवाजा खुला था। इसी दरवाजे से एक-एक करके छह बदमाश अंदर आ गए। उस समय गोविंद मकान के अंदर वाले रूम में थे। बदमाशों पर सबसे पहले गोविंद की प|ी कंचन की नजर पड़ी तो वह सकपका गई। बदमाशों ने भी सोचा कि महिला घर में अकेली है। तब उन्होंने रिवाल्वर तान कंचन से कहा कि जो भी कुछ घर में कीमती सामान है तुरंत ले आओ। यह सुनकर कंचन ने शोर मचा दिया। तब गोविंद के अलावा उनके पड़ोसी कंचन की आवाज सुन आवाज दी। यह देख बदमाश भाग गए। बदमाशों की एक बाइक मौके पर रह गई। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। करीब साढ़े 8 बजे क्षेत्र से संबंधित थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस खंगालेगी सीसीटीवी कैमरे: घटना की सूचना मिलते ही झज्जर सिटी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच पड़ताल की। पीड़ित परिवार से घटनाक्रम की जानकारी लेकर बयान लिए। अब पुलिस डायमंड चौक के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से फुटेज लेकर बदमाशों की पहचान करने का प्रयास करेगी।
एक बाइक पर मौके पर छोड़ गए बदमाश
बदमाश जो बाइक मौके पर छोड़ गए हैं उसकी आगे और पीछे की नंबर प्लेट पर काली टेप लगी थी। इसका रजिस्ट्रेशन नंबर छुपाया गया है। ऐसा लगता है कि बदमाश पूरी प्लानिंग के साथ आए थे। यही नहीं, जब बदमाश शोर मचने पर भागे, तब तीन बदमाश मकान के सामने की एक गली और तीन दूसरी गली में भागे। यानी कि उन्हें यहां की भौगोलिक स्थिति का भी पता था कि पकड़े जाने की स्थिति में वहां से भागा जा सकता है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गली में उनके साथी पहले से ही बाइक लेकर मौजूद थे, जिनके जरिए वे आसानी से फरार हो गए।
पुलिस को लूट की जानकारी देते व्यापारी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2wdgbUT