घर-घर शराब के ठेके खोल कर प्रदेश में नशे को बढ़ावा देने का काम कर रही सरकार : दीपेंद्र - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, 1 March 2020

घर-घर शराब के ठेके खोल कर प्रदेश में नशे को बढ़ावा देने का काम कर रही सरकार : दीपेंद्र

पूर्व सांसद ने कहा- जजपा ने समर्थन नहीं, समर्पण किया

पूर्व सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि प्रदेश में गठबंधन की सरकार नही बल्कि भाजपा की सरकार है। लोगों ने जजपा को भाजपा के विरोध में वोट दिए थे, लेकिन जजपा ने भाजपा में जाकर लोगों के साथ विश्वासघात किया है। घर-घर शराब के ठेके खोल कर प्रदेश में नशे को सरकार बढ़ावा देने का काम कर रही है। दीपेंद्र रविवार को रोहित दलाल के निवास पर कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि बजट ने स्पष्ट कर दिया कि जजपा ने भाजपा को समर्थन नहीं समर्पण किया है। जजपा के घोषणा पत्र को भाजपा की सरकार ने फाड़ कर रद्दी की टोकरी में डाल दिया है। हरियाणा की गठबंधन सरकार को भ्रष्टाचार में भी सदाचार दिखायी देता है। सरकार के समर्थक विधायक सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगा रहे हैं। पूरे प्रदेश में लूट मची हुई है और सरकार किसी भी तरह की जांच को तैयार नहीं है। अगर निष्पक्ष जांच हो जाए तो ये स्पष्ट हो जाएगा कि प्रदेश पर दो गुना, तीन गुना कर्जा क्यों बढ़ता जा रहा है। उन्होंने प्रदेश के बजट को निराशाजनक बताते हुए कहा कि भाजपा-जजपा गठबंधन राज में प्रदेश 198700 करोड़ रुपये के कर्ज में डूब गया है। एक नवंबर 1966 से लेकर 2013-14 तक हरियाणा में 9 मुख्यमंत्री बने और सभी के कार्यकाल का कर्ज मिलाकर कुल कर्ज 61 हजार करोड़ का था। अकेले मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने सभी 9 मुख्यमंत्रियों का रिकार्ड तोड़कर पिछले करीब 6 साल में इस कर्ज को 198700 करोड़ पर पहुंचा दिया। इस अवसर पर रोहित दलाल, प्रो. वीरेंद्र, सुभाष देशवाल, होशियार सिंह दलाल, सुरेश गोयत, जगदीश, सत्तु ढांडा, बलराम कटवाल मौजूद रहे।

जुलाना. लोगों को संबोधित करते रोहतक के पूर्व सांसद दीपेंद्र हुड्डा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Julana News - haryana news government is working to promote drug abuse in the state by opening liquor contracts from house to house deepender


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2TcSHaV

ADD











Pages