अम्बाला.सिटी पुलिस के पास ठगी का एक अनूठा मामला आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर नंबर पर बात की। उसके बाद से आरोपियों केे फोन बंद आ रहे हैं।फेसबुक पर अनीता थॉमस के नाम से चल रहे अकाउंट से अम्बाला में मोबाइल की दुकान चलाने वाले सुभाष चंद्र बंसल को फ्रेंड रिक्वेस्ट आई। फिर चैट शुरू हुई।खुद को अमेरिका की बताने वाली कथित युवती ने बंसल को कहानी में ऐसा उलझाया कि उन्हें समझ में ही नहीं आया कि कैसे वो एक साल में 41.20 लाख रुपए गंवा बैठे। थॉमस ने झांसा दिया था कि भारतीय रेलवे में कांट्रेक्टर पिता की एक्सीडेंट में मौत के बाद 9.72 लाख डॉलर (भारतीय करंसी के हिसाब से 7.18 करोड़) मिलने हैं। पैसा मिलने पर वह बंसल को आधा देगी।
वॉट्सएप की डीपी पर लगायारिजर्व बैंक गवर्नन की फोटो
इस ठगी में अनीता अकेली नहीं थी, बल्कि पूरे गिरोह ने सुभाष को उलझाया। एक ठग ने तो वॉट्सएप की डीपी पर रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांतदास की फोटो लगा रखी थी। अब सिटी ने पुलिस ने अनीता थॉमस, शक्तिकांत दास, खुद को द हांगकांग एंड शंघाई बैंकिंग कॉरपोरेशन (एचएसबीसी बैंक) का मैनेजर बताने वाले अभिजीत, मीता थॉमस, वसीम बेग, कुशल तमाग, ताहिर अली, अजहरुद्दीन के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
पुलिस की गलती- आरोपियों को फोन करके बताया एफआईआर हो रही, सारे नंबर कर दिए गए बंद
सुभाष चंद्र ने जब पुलिस को ठगी की शिकायत की तब तक आरोपियों को फोन नंबर चल रहे थे। एक पुलिस कर्मी ने आरोपी अभिजीत को फोन किया। यह नंबर बेंगलुरू लगा। पुलिस कर्मी ने कहा- आप लोगों ने ठगी की, उसकी एफआईआर हो रही है। इसके बाद से अभिजीत, अनीता व शशी कांता दास नाम से जिन नंबरों पर बात होती थी, वे बंद हो गए। अनीता थॉमस नाम के फेसबुक अकाउंट से सुभाष को अनफ्रेंड कर दिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2QnkLH5