हरियाणा.ऑस्ट्रेलिया में प्रस्तावित गीता महोत्सव भी कोरोना के डर से स्थगित कर दिया गया। कोरोना पर नियंत्रण के बाद ही महोत्सव मनाया जाएगा। इसके साथ अगस्त में कनाडा में होने वाला प्रस्तावित गीता महोत्सव भी खटाई में पड़ गया है। यह जानकारी केडीबी मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा ने दी है। ऑस्ट्रेलिया में 21 मार्च से शुरू होने वाले 4 दिवसीय गीता महोत्सव को सरकार ने स्थगित कर दिया है।
24 मार्च तक आस्ट्रेलिया में गीता शोभायात्रा व इंटरनेशनल सेमिनार समेत कई आयोजन महोत्सव के तहत होने थे। ऑस्ट्रेलिया में छोटा दल भेजने की तैयारी थी। करीब 200 लोग भारत से इसमें शामिल होते। 125 से ज्यादा लोग जिओ गीता संस्थान की तरफ से जाते। इनके वीजा संबंधित औपचारिकताएं भी पूरी हो चुकी थीं।
सिरसा में चाइनीज मास्क और सेनेटाइजर बरामद
सिरसा में खाद्य आपूर्ति विभाग की चार टीमों ने दो दिन मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की। मंगलवार को सेठी मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की। यहां दोगुने रेट में चाइनीज मास्क व हैंड सेनेटाइजर की बिक्री करते पाया गया। टीम ने मास्क व हैंड सेनेटाइजर बरामद किए हैं।
मुख्यमंत्री संग अधिकारियों के विदेशी दौरे रद किए
पहले सरकार ने विदेशियोंके साथ बैठकों को रद्द किया था। मार्च में बसों की खरीद के मामले में भी एक विदेशी प्रतिनिधिमंडल का हरियाणा दौरा था। अब इसे रोक दिया गया है। सीएम मनोहर लाल भी अपना विदेश दौरा रद्द कर चुके हैं। सीएम को अपने सहयोगी एक कैबिनेट मंत्री, विधायकों तथा अधिकारियों के साथ हांगकांग व अन्य देशों के सरकारी दौरे पर जाना था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2wiuOpP