गुड़गांव के लोगों को धमकाने वाला वीडियो वायरल, 48 घंटे में जयपुर से दो आरोपी काबू - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, 1 March 2020

गुड़गांव के लोगों को धमकाने वाला वीडियो वायरल, 48 घंटे में जयपुर से दो आरोपी काबू


गुड़गांव के लोगों के बारे में आपत्तिजनक व गाली गलौज करते हुए वीडियो वायरल करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने जयपुर से गिरफ्तार कर लिया है। दोनों एक कोरियर कंपनी में कार्यरत थे। पुलिस से पूछताछ में दोनों ने कबूला कि करीब एक साल पहले वीडियो बनाया था। इस वीडियो को ट्विटर पर एक ट्विटर हैंडल से शनिवार को वायरल किया गया था। 48 घंटे में वीडियो को साढ़े तीन लाख से ज्यादा लोगों ने देखा। कई लोगों ने वीडियो को गुड़गांव पुलिस को भेज कार्रवाई करने की मांग की। वहीं इसके बाद वॉट्सएप पर भी यह वीडियो तेजी से फॉरवर्ड किया।

आरोपियों को गिरफ्तार कर गुड़गांव पहुंची पुलिस

डीएलएफ एसीपी करण गोयल ने बताया दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर गुड़गांव लाया गया है। अब सोमवार को दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। अन्य दो आरोपितों की तलाश की जा रही है। उनके खिलाफ भी माहौल बिगाड़ने के आरोप के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। धमकी भरे वीडियो को अब तक आठ हजार लोग रि-ट्वीट कर चुके हैं जबकि सात हजार लोग लाइक कर चुके हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38gVKDk

ADD











Pages