गुमड़ को हराकर रामकली बना विजेता - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, 1 March 2020

गुमड़ को हराकर रामकली बना विजेता


युवा कबड्डी क्लब रामकली के तत्वाधान में दो दिवसीय नेशनल कबड्डी 52 किलो ग्राम भार वर्ग प्रतियोगिता का समापन हुआ। फाइनल में रामकली की टीम ने गुमड़ को हराया। कबड्डी मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीभगवान अहलावत व रामतीर्थ मलिक पहंुचे। रामतीर्थ ने कहा कि आज के युग में कबड्डी का खेल इंटरनेशनल स्तर पर पहचान दिलाने के लिए मेट पर खेलना शुरु हो चुका है और प्रो. कबड्डी ने हमारे देश व प्रदेश के युवा खिलाडिय़ों को एक अच्छा ग्राउंड दिया है। प्रतियोगिता के आयोजक नरेश पहलवान ने कहा कि खेल इंटरनेशनल स्तर पर प्रदेश की पहचान बढ़ाने के लिए सही जरिया है।

इस दौरान नरेश पहलवान ने कहा कि ग्रामीण अंचल में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। यहां जरूरत है तो नई प्रतिभाआअें को तरासने की है। इसके लिए नई खेल नर्सरियों खोलने व उनमें सुविधाएं देने की आवश्यकता है। साथ ही सरकार को खेल स्टेडियमों में कोच नियुकत करने की आवश्यकता है।

प्रतियोगिता के सेमिफाइनल में गुमड़ ने नरवाल एकेडमी को 25 के मुकाबले 26 अंक से हराकर और रामकली ने खानपुर को 19 अंक के मुकाबले 21 अंक से हराकर फाइनल में प्रवेश किया और फाइनल में रामकली ने गुमड़ को हराकर पहला स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर आनंद लाठर, सरपंच सुरेंद्र, सुरेन्द्र खटकड़, सतीश मलिक, सोनू नंबरदार, हरके मलिक, बारूराम, मोनू, बलराम मलिक, दीपक मलिक मौजूद रहे।

जुलाना. कबड्डी प्रतियोगिता में जोर आजमाईश करते हुए खिलाड़ी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Julana News - haryana news ramkali became winner after defeating gumad


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2VF0nED

ADD











Pages