गुड़गांव | आईएमटी मानेसर स्थित निजी कंपनी में कार्यरत महिला कर्मचारी ने अपने दो सहकर्मी पर पीछा कर फब्तियां कसने का आरोप लगाया। महिला का आरोप है कि दोनों युवक काफी समय से उसका पीछा कर रहे हैं।
महिला की शिकायत पर मानेसर महिला थाना पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ छेड़छाड़ समेत अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया, जिन्हें रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया। यूपी कानपुर निवासी 30 वर्षीय महिला ने महिला थाना (साउथ) दी शिकायत में बताया कि वह काफी समय से आईएमटी मानेसर स्थित निजी कंपनी में काम करती है। वह नाहरपुर गांव में किराये पर रहती है। कंपनी में ही शांति नगर निवासी अक्षय कुमार व समीर नामक युवक भी काम करते हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/388Qe5K