स्टोर कर्मचारी की छाती पर बदमाशों ने पिस्तौल तान 70 हजार रुपए लूटे - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, 17 March 2020

स्टोर कर्मचारी की छाती पर बदमाशों ने पिस्तौल तान 70 हजार रुपए लूटे


करनाल में 24 घंटे खुले रहने वाले एएम-पीएम स्टोर पर मंगलवार सुबह 4 बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने स्टोर पर मौजूद दो कर्मचारियों के ऊपर देसी पिस्टल तानी और दो अलग-अलग गल्लों में से 70 हजार रुपए लूटकर फरार हो गए। आरोपी दोनों के मोबाइल फोन भी लेकर गए हैं। सीसीटीवी में आरोपियों के चेहरे साफ नजर आ रहे हैं। जाते समय बदमाश धमकी भी दे गए। बाेले हमें किसी का डर नहीं। चाहे किसी काे भी बता देना। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

करनाल के मुगल कैनाल स्थित चौ. रणबीर सिंह हुडा पार्क के सामने एएम-पीएम स्टोर 24 घंटे खुला रहता है। पूरे स्टोर में सीसीटीवी लगे हैं। मंगलवार सुबह 7 बजकर 20 मिनट पर चार युवक स्टोर पर दाखिल होते हैं। उस समय स्टोर पर कर्मचारी मोहित व अशोक मौजूद थे। चारों युवक कुछ बातचीत करते हैं और उनमें से एक स्टोर के अंदर सामान देखने लगता है। तीन काउंटर पर खड़े हो जाते हैं। एक युवक अंदर जाता है और कुछ सामान लेकर काउंटर पर आ जाता है। कर्मचारी अशोक ने बताया कि इसके बाद एक ने मेरी छाती पर देसी पिस्तौल तान दी। बाेले ज्यादा होशियारी दिखाई ताे सारी गोलियां उतार देंगे। मैं बहुत ज्यादा डर गया। कहीं गाेली न मार दें। इसके बाद मेरे अाैर मोहित को पीछे ले गए। एक युवक ने गल्ला खोला अाैर पैसे जेब में भर लिए। वही युवक दूसरा गल्ला खोलता है और पैसों को जेब में डाल गया। आरोपी जाते समय बाेले कि किसी काे भी बता देना, हमें किसी का डर नहीं है। काेई भी हमें पकड़ नहीं सकता। इसके बाद मेरा और मोहित के मोबाइल भी छीनकर ले गए।

ड्यूटी शिफ्टिंग के समय दिया वारदात काे अंजाम


स्टाेर 24 घंटे खुला रहता है। जिस समय बदमाशों ने लूट काे अंजाम दिया उस समय कर्मचारियों की ड्यूटी चेंज होती है। रात को ड्यूटी करने वाले कर्मचारी घर चले जाते हैं और दिन वाले ड्यूटी पर आते हैं। इसी दौरान घटना को अंजाम दिया। रात को स्टोर पर गार्ड रहता है, लेकिन उस समय गार्ड भी चला गया था।

फुटेज में साफ दिखाई दे रहे हैं चाराें के चेहरे


वारदात की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हाे गई। चाराें बदमाशों के चेहरे साफ दिखाई दे रहे हैं। बदमाशों के हाैसले इतने बुलंद थे कि किसी ने भी अपना चेहरा नहीं ढका। चाराें एक मोटरसाइकिल पर अाए थे अाैर उसी पर बैठ कर चाराें फरार हाे गए।


सीसीटीवी में चारों बदमाशों के चेहरे साफ दिखाई दे रहे हैं, लूट के बाद चारों बदमाश बाइक पर बैठ भागे

जाते समय बोले- हमें किसी का डर नहीं, जहां मर्जी शिकायत कर देना

बेखौफ बेनकाब बदमाश : मंगलवार सुबह 7 बजकर 20 मिनट पर 4 बदमाशों ने 24 घंटे ओपन रहने वाला स्टोर लूटा

गल्ले से पैसे निकालता दिखाई दे रहा बदमाश

जल्द सुलझेगी वारदात: घटना के तुरंत बाद डीएसपी वीरेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। सीसीटीवी फुटेज का अपने कब्जे में लिया। डीएसपी का कहना है कि जल्द वारदात को सुलझा लिया जाएगा।

एएम-पीएएम स्टोर पर लूट करते बदमाश सीसीटीवी में कैद।

उतार देंगे। मैं बहुत ज्यादा डर गया। कहीं गाेली न मार दें। इसके बाद मेरे अाैर मोहित को पीछे ले गए। एक युवक ने गल्ला खोला अाैर पैसे जेब में भर लिए। वही युवक दूसरा गल्ला खोलता है और पैसों को जेब में डाल गया। आरोपी जाते समय बाेले कि किसी काे भी बता देना, हमें किसी का डर नहीं है। काेई भी हमें पकड़ नहीं सकता। इसके बाद मेरा और मोहित के मोबाइल भी छीनकर ले गए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Karnal News - haryana news rogues looted 70 thousand rupees pistol on store employee39s chest
Karnal News - haryana news rogues looted 70 thousand rupees pistol on store employee39s chest


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33qTqZB

ADD











Pages