9.84 करोड़ से बनेगा आर्यभट्ट विज्ञान केंद्र, 4 अप्रैल को खुलेगा टेंडर - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, 18 March 2020

9.84 करोड़ से बनेगा आर्यभट्ट विज्ञान केंद्र, 4 अप्रैल को खुलेगा टेंडर


जीटी रोड पर कुलदीप नगर में 5 एकड़ में बनने वाले आर्यभट्ट विज्ञान केंद्र के टेंडर पीडब्ल्यूडी ने जारी कर दिए हैं। इसका भवन 9.84 करोड़ रुपए की लागत से तैयार होगा, जबकि विज्ञान केंद्र काे तैयार करने में 30 करोड़ रुपए की लागत अाएगी। 4 फरवरी को टेंडर खुलेगा और वर्क अलॉट होने के डेढ़ वर्ष के भीतर निर्माण कार्य एजेंसी को भवन निर्माण पूरा करना होगा।

विभाग ने विज्ञान केंद्र का 3डी मॉडल तैयार कर लिया है। इसकी पूरी बिल्डिंग आधुनिक बनेगी जिसमें कई सुविधाएं होंगी। यह प्रदेश का सबसे आधुनिक विज्ञान केंद्र होगा। टेंडर अलॉट होने के बाद मई तक इसका निर्माण आरंभ होने की संभावना है। निर्माण पूरा होने पर हरियाणा साइंस एंड टेक्नाेलॉजी और नेशनल काउंसिल ऑफ साइंस म्यूजियम कोलकाता द्वारा संयुक्त रूप से यहां विज्ञान से जुड़ी वस्तुओं व मॉडल्स को लगाया जाएगा।

यह होगा विज्ञान केंद्र में : विज्ञान केंद्र में साइंस गैलरी, थीमेटिक गैलरी, 270 डिग्री इमर्सिव प्रोजेक्शन हॉल, साइंस ऑन स्फेयर और वर्चुअल या ऑगमेटेड रियलिटी थियेटर, 3डी आॅडिटोरियम, कैफेटेरिया, अस्थाई प्रदर्शनी हॉल, इंफ्लेटेबल प्लेनेटोरियम और इनोवेशन हब भी स्थापित होगा। बता दें कि जून में विज्ञान केंद्र का मंत्री अनिल विज ने शिलान्यास किया था। वर्ष 2016 में विज कोलकाता गए थे जहां वह साइंस सिटी से खासे प्रभावित हुए थे। इसी के बाद अम्बाला कैंट में साइंस सेंटर बनाने की योजना तैयार की गई थी।

विज्ञान केंद्र भवन के लिए टेंडर लगा दिए हैं जोकि 4 अप्रैल को ओपन होंगे। 9.84 करोड़ की लागत से मुख्य भवन का निर्माण होगा।
निशांत, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी, अम्बाला।

जीटी रोड पर बनने वाले आर्यभट्‌ट विज्ञान केंद्र का थ्री-डी मॉडल।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ambala News - haryana news aryabhatta science center to be built with 984 crore tenders to open on april 4


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2WppwUf

ADD











Pages