पाटोदा गांव के जीएवी शिक्षण संस्थान में रविवार को होली मिलन समारोह किया गया। शुभारंभ आगंतुकों को चंदन तिलक लगाकर किया। छात्राओं के स्वागत गीत ने मुख्य अतिथि व अतिथियों का मन मोह लिया। श्रीकृष्ण-राधे की झांकी ने केवल विद्यार्थियों ही नहीं बल्कि अभिभावकों को भी भाव विभोर कर दिया। इस अवसर पर ताइक्वांडो कोच रमेश खन्ना के विद्यार्थियों की योग्यता व क्षमता ने सभी को चकित कर दिया। कोच रवींद्र के स्केटिंग विद्यार्थियों ने स्टेज पर स्केटिंग कर अलग-अलग हैरतअंगेज करतब दिखाकर मां तुझे सलाम गीत पर दर्शकों को स्तब्ध
कर दिया। संस्थान के चेयरमैन प्रदीप कौशिक ने डॉ. कुलदीप वत्स और एशियन गोल्ड मेडलिस्ट कबड्डी स्टार एवं डीएसपी सोनू नरवाल व समाज के अन्य गणमान्य व्यक्तियों का संस्था में पहुंचने पर हार्दिक अभिनंदन किया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2wjAC2d